पत्नी संग रोमांटिक हुए फरहान अख्तर, किया KISS, शादी की सालगिरह विश कर बोले- जो सब कुछ…

Date:

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सबसे पॉपुलर और पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का मामला हो या मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने का,दोनों हमेशा ‘कपल गोल्स’ सेट करते हैं. 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधे फरहान और शिबानी ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई है.

इस खास मौके पर दोनों ने बेहद रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को विश किया, जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
रविवार को फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिबानी के साथ कुछ खूबसूरत फोटो शेयर की. पहली फोटो में फरहान अपनी पत्नी को बड़े प्यार से गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं, जो उनकी किसी डेट नाइट की लग रही है. वहीं एक दूसरी फोटो में यह कपल मैचिंग पजामा (PJs) पहने हुए मस्ती भरे अंदाज में सेल्फी ले रहा है. 

सम्बंधित ख़बरें

फोटोज के साथ फरहान ने जो कैप्शन लिखा, उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा, ‘उस औरत को जो सब कुछ बेहतर महसूस कराती है.. हैप्पी फोर्थ एनिवर्सरी शू.. लव यू.’ एक्टर के इस छोटे लेकिन गहरे संदेश ने साफ कर दिया कि उनकी जिंदगी में शिबानी की क्या अहमियत है.

शिबानी ने भी शेयर की फोटो
पति फरहान की पोस्ट का जवाब देते हुए शिबानी ने भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘8 और 4 हैप्पी एनी फरहान अख्तर हमेशा और आगे भी, आपसे बहुत प्यार.’ यहां शिबानी ने 8 साल के साथ (रिलेशनशिप) और 4 साल की शादी का जिक्र किया है. 

बता दें कि इस कपल ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और करीब चार साल के रिलेशनशिप के बाद 19 फरवरी 2022 को खंडाला स्थित अपने फार्महाउस पर एक निजी समारोह में शादी की थी.

फिल्मी है पूरी लव स्टोरी
फरहान और शिबानी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक पुराने इंटरव्यू में फरहान ने खुलासा किया था कि उन्होंने मालदीव की खूबसूरत वादियों में शिबानी को शादी के लिए प्रपोज किया था. दिलचस्प बात यह है कि शिबानी को इस बात की भनक तक नहीं थी. शिबानी ने उस पल को याद करते हुए बताया कि वह कभी ऐसी लड़की नहीं थीं जो शादी के बारे में ज्यादा सोचती हो, इसलिए फरहान का प्रपोजल उनके लिए पूरी तरह से सरप्राइज था. 

शिबानी ने कहा था, ‘मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ऐसा होगा. हमने कभी इस बारे में बात भी नहीं की थी. लेकिन फरहान जब कुछ ठान लेते हैं, तो कर देते हैं. उस पल में मुझे सब कुछ सही लगा और शुरुआती झटके के बाद मैंने हां कह दिया.’

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top 5 areas in Kochi for residential living and property investment

Kaloor is a prime example of a developed area...

Buying your first diamond? 5 golden rules you absolutely need to know

ETimes.in / Apr 4, 2026, 17:18 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/6Know...

5 high-end residential localities in Goa shaping the luxury real estate market

TIMESOFINDIA.COM / Updated: Apr 4, 2026, 21:37 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/65...