पहाड़-मैदान में सेवाकाल पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला

Date:

पहाड़-मैदान में सेवाकाल पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला

share

तबादले आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 526 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर 357 सिपाही, 32

पहाड़-मैदान में सेवाकाल पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला

तबादले आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 526 पुलिसकर्मियों के किए ट्रांसफर357 सिपाही, 32 हेड कांस्टेबल व 23 दरोगाओं का सूची में नामहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने पहाड़ और मैदान में सेवाकाल का कोटा पूरा करने वाले पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। आईजी ने नवनियुक्त जनपदों में ट्रांसफर पुलिसकर्मियों को समय से तैनाती लेने का आदेश जारी किया है।आईजी के मुताबिक कुल 526 ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनका पहाड़ और मैदान में सेवाकाल का समय पूरा हो चुका है। इसमें 23 दरोगा, नौ एएसआई, 92 हेड कांस्टेबल, 357 सिविल पुलिस कांस्टेबल, 33 आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल और मिनिस्ट्रयल स्टॉफ शामिल है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के मानकों के आधार पर कांस्टेबल से लेकर निरीक्षकों के पहाड़ और मैदान में सेवाकाल का समय निर्धारित है। पहाड़ में कांस्टेबल के लिए आठ और मैदान में 16 साल सेवा अनिवार्य है। हेड कांस्टेबल के लिए पहाड़ में छह और मैदान में 12 साल, दरोगा व निरीक्षकों के लिए मैदानी क्षेत्र में आठ और पहाड़ी जिलों में चार साल की सेवा का मानक अनिवार्य रूप से निर्धारित है। आईजी ने तबादलों की सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को समय से अपने-अपने जिलों में तैनाती लेना सुनिश्चित करने को कहा है।फोटो: आईजी कुमाऊं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UAPA terror case: US citizen, 6 Ukrainians sent to 30-day judicial custody | India News – The Times of India

<img src="https://haldwanitimes.com/wp-content/uploads/2026/04/localimages/untitled-design-2026-04-06t180747.jpg" alt="UAPA terror case: US citizen, 6 Ukrainians...