पानी से भरे गड्ढे में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत, भंडारा खाने गया था परिवार के साथ

Date:

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मंदिर में चल रहे भंडारे के दौरान खेलते-खेलते मासूम हादसे का शिकार हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि खतरनाक गड्ढे की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन प्राधिकरण ने कोई कार्रवाई नहीं की. घटना के बाद गांव में गम और नाराजगी का माहौल है.

X

पानी से भरे गड्ढे में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत (Photo: itg)

पानी से भरे गड्ढे में गिरकर 3 साल के मासूम की मौत (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिरकर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. ग्रामीणों का आरोप है कि प्राधिकरण को कई बार शिकायत देने के बावजूद गड्ढे को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, दलेलगढ़ निवासी अनिल की बेटी अंजलि कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल बुलंदशहर के सिकंदराबाद से अपने बेटे देवांश और बेटी के साथ मायके आई थी. शनिवार को गांव के पास स्थित मंदिर में भंडारा चल रहा था, जहां परिवार बच्चे के साथ शामिल होने गया था. इसी दौरान खेलते-खेलते तीन वर्षीय देवांश पास ही बने गहरे गड्ढे के पानी में गिर गया.परिजन और ग्रामीण जब तक बच्चे को बाहर निकालते, तब तक देवांश की सांसें थम चुकी थीं. मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया.

गांव के लोगों ने बताया कि यह गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था और बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था. ग्रामीणों का कहना है कि सेक्टर-150 की घटना के बाद भी उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र देकर ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

सम्बंधित ख़बरें

सूचना पर प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्कल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम को पता चला है कि यह जमीन गांव के ही  किसान के नाम पर दर्ज है. यह सरकारी तालाब नहीं है. इसी जमीन पर गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हुई है. इस घटना से प्राधिकरण के अधिकारियों में भी गहरा शोक है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related