पिता बनने वाले हैं सूर्यकुमार यादव, पत्नी के बेबी शॉवर की वीडियो वायरल, दिखा बेबी बंप

Date:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 कैप्टन सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. क्रिकेटर पिता बनने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे बेबी शॉवर से जुड़ा बताया जा रहा है. देविशा अपने थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं तभी ग्रैंड तरीके से उनकी गोदभराई की रस्म की गई. 

वायरल हो रही बेबी शॉवर की वीडियो

वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव पत्नी देविशा संग ट्रेडिशनल कपड़ों में एक साथ हॉल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. सूर्यकुमार सफेद आउटफिट में डैशिंग लुक दे रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी पीली-ऑरेंज साड़ी में सजी दिखाई दे रही हैं. उनका बेबी बंप भी साफ झलक रहा है. 

सम्बंधित ख़बरें

वीडियो की शुरुआत में एक बोर्ड पर साफ लिखा है- देविशा और सूर्या के बेबी शॉवर में आपका स्वागत है. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे वेन्यू में एंट्री लेते दिखाई दिए. कपल की एंट्री पर फैंस भी दिल हार बैठे. 

हालांकि क्रिकेटर ने अभी तक ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर नहीं की है. लेकिन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी का बेबी शॉवर फंक्शन है. इसी वजह से फैंस के बीच ये चर्चा तेज हो गई है कि स्टार क्रिकेटर जल्द ही पिता बनने वाले हैं.

फैंस दे रहे बधाइयां

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं. कई यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव की जिंदगी में जल्द ही खुशियों की नई शुरुआत होने वाली है.

सूर्यकुमार वायरल वीडियो में जिस आउटफिट को पहने दिख रहे हैं, उसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है. क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं. जो कि एक दिन पहले की हैं. आउटफिट से अंदाजा लगाए जाए तो ये बेबी शॉवर की रस्म हाल ही में की गई है. 

लंबे समय से साथ हैं सूर्यकुमार और देविशा

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की लव स्टोरी काफी चर्चित रही है. दोनों ने कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में शादी की थी. देविशा अक्सर सूर्यकुमार के मैचों के दौरान स्टेडियम में उन्हें सपोर्ट करते हुए भी नजर आती हैं. ये कपल का पहला बेबी होगा. हाल ही में टी20 वर्ल्ड जीत के दौरान भी सूर्यकुमार की पत्नी फील्ड पर उनके साथ नजर आई थीं. तस्वीरों को देखें तो उनका बेबी बंप यहां भी झलक रहा है. 

फिलहाल वायरल वीडियो के बाद फैंस यही बेसब्री से उम्मीद कर रहे हैं कि इस खुशखबरी को कपल कब ऑफिशियल करेगा.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related