पीएम आवास योजना कैंप में 69 साै आवेदन जमा

Date:

पीएम आवास योजना कैंप में 69 साै आवेदन जमा

हल्द्वानी, 01 अप्रैल (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में रेलवे अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाए गए शिविरों का बुधवार को अंतिम दिन रहा। यह कैंप 20 मार्च से शहर के छह स्थानों पर संचालित किए गए थे।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 6900 आवेदन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, जबकि 8000 से अधिक फॉर्म वितरित किए गए थे। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की अब स्क्रूटनी की जाएगी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन लोगों ने अभी तक आवेदन जमा नहीं किए हैं, उनके लिए 2 और 4 अप्रैल को निगम में विशेष विंडो खोली जाएगी, जहां केवल आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त परितोष वर्मा और कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related