पेट्रोल की नो टेंशन! Splendor हो या Activa… पुराने स्कूटर-बाइक हो जाएंगे इलेक्ट्रिक, लगा लें ये किट

Date:

Bike Scooter EV Converison Kit: पश्चिमी एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल सप्लाई पर दबाव बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है. ऐसे माहौल में देश में एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है. लोग अपने पुराने पेट्रोल स्कूटर और मोटरसाइकिल को इलेक्ट्रिक बनाने की बात कर रहे हैं. वजह है खास इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट, जिसे लगाकर पुरानी गाड़ी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में बदला जा सकता है. यानी अगर पेट्रोल महंगा हो जाए, तब भी आपकी जेब पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

क्या होता है EV कन्वर्जन किट

असल में इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट एक ऐसा सेट होता है जिसमें मोटर, कंट्रोलर, बैटरी और कुछ जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शामिल होते हैं. इसे पुराने पेट्रोल इंजन की जगह फिट कर दिया जाता है. इसके बाद वही पुराना स्कूटर या बाइक बैटरी से चलने लगता है. यानी पेट्रोल टैंक की जगह बैटरी और इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर काम करने लगती है.

Hero Splendor Electric

Hero Splendor के लिए तैयार किया गया EV कन्वर्जन किट. Photo: gogoa1.com

इस किट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. जो पुरानी गाड़ी आपके घर में पहले से खड़ी है, उसी को इलेक्ट्रिक बनाया जा सकता है. कई कंपनियां दावा करती हैं कि कन्वर्जन के बाद एक बार चार्ज करने पर 70 से 120 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. साथ ही प्रति किलोमीटर खर्च भी पेट्रोल के मुकाबले काफी कम हो जाता है.

सम्बंधित ख़बरें

भारत में सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से कई स्टार्टअप और कंपनियां ऐसी कन्वर्जन किट बेच रही हैं जो पुराने टू-व्हीलर्स में आसानी से लगाई जा सकें. हालांकि इसके लिए आरटीओ (RTO) से अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन अपडेट कराना जरूरी होता है. सही तरीके से फिटमेंट और सर्टिफाइड किट का इस्तेमाल करना भी जरूरी है, ताकि सेफ्टी से किसी तरह का समझौता न हो. 

ये ब्रांड्स बेच रहे हैं कन्वर्जन किट

GoGoA1:

मुंबई बेस्ड इस GoGoA1 का दावा है कि ये देश का पहला इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट डेवलप करने वाला ब्रांड है. ये कंपनी रेगुलर बाइक्स जैसे हीरो स्प्लेंडर, पैशन, पैशन प्रो, सीडी डिलक्स, सीडी डॉन, अचीवर, ग्लैमर, करिज़्मा, सीबीजी, हंक, होंडा शाइन, यूनिकॉर्न, लिवो, एसपी 125 जैसे कई मॉडलों के लिए कन्वर्जन किट उपलब्ध कराता है. इसके अलावा कंपनी देश की बेस्ट सेलिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा के लिए भी कन्वर्जन किट डेवलप कर चुकी है. जो एक्टिवा के पुराने 2004 से लेकर अब तक के लेटेस्ट मॉडलों के लिए उपलब्ध है.

EV Conversion Kit For Bike

इस EV कन्वर्जन किट को आसानी से कम्यूटर बाइक और स्कूटर में इंस्टॉल किया जा सकता है. Photo: gogoa1.com

कितनी है कीमत: 

इस ईवी कन्वर्जन किट की शुरुआती कीमत 35,000 रुपये है. जो बैटरी के साथ लगभग 95,000 रुपये तक जाती है. इसमें जीएसटी कॉस्ट शामिल नहीं है. ये कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार भिन्न हैं. कंपनी अपने कन्वर्जन किट पर 3 साल की वारंटी दे रही है. कंपनी का कहना है कि, इन किट्स को बड़े ही आसानी से संबंधित स्कूटर और बाइक्स में इंस्टॉल करवाया जा सकता है और ये सभी किट्स RTO अप्रूव्ड हैं. 

Just Electric:

जस्ट इलेक्ट्रिक भी मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट उपलब्ध कराती है. कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ब्रांड के पोर्टफोलियो में ऑटोमेटिक और हाइब्रिड दोनों तरह के कन्वर्जन किट उपलब्ध हैं. इसमें हाइब्रिड ऑटोमोटिव ट्रांसफॉर्मेशन (HAT) किट यूजर को अपनी बाइक पेट्रोल और बैटरी, दोनों पर चलाने की सुविधा देता है. यूजर अपने जरूरत के अनुसार ड्राइविंग मोड में बदलाव कर सकता है. यदि बैटरी का लेवल नीचे आता है तो इसे ICE (रेगुलर पेट्रोल) मोड में स्विच किया जा सकता है.

इसके अलावा कंपनी ऑटोमेटिक ऑटोमोटिव ट्रांसफॉर्मेशन  (AAT) किट भी उपलब्ध कराती है. इस किट के जरिए आपको बाइक में गियर बदलने की जरूरत नहीं होती है. ये बिल्कुल एक ऑटोमेटिक स्कूटर की तरह फंक्शन करता है. ये दोनों किट्स बजाज पल्सर, हीरो स्प्लेंडर, पैशन और डिलक्स सहित कई अलग-अलग बाइक्स के लिए उपलब्ध है. 

कितनी है कीमत:

कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार हाइब्रिड कन्वर्जन किट की कीमत 35,000 रुपये है. वहीं ड्राई लिड-एसिड बैटरी के साथ इसकी कीमत 51,000 रुपये और LFP बैटरी ( 60 V 24 AH) के साथ इसकी कीमत 61,000 रुपये है. इसके अलावा ऑटोमेटिक कन्वर्जन किट की कीमत 33,000 रुपये (बिना बैटरी) है. वहीं डाई लिड-एसिड बैटरी  ( 48 V 28 AH ) के साथ इसकी कीमत 50,000 रुपये और LFP बैटरी पैक ( 60 V 24 AH ) के साथ इसकी कीमत 66,000 रुपये तक जाती है. इसके अलावा चार्जर लेने पर ग्राहकों को कुल 72,000 रुपये खर्च करने होंगे.

इसके अलावा स्कूटर के लिए बिना बैटरी के कन्वर्जन किट की कीमत 25,000 रुपये है. लिड-एसिड बैटरी के साथ  44,000 रुपये और LFP बैटरी के साथ इसकी कीमत 51,000 रुपये तक जाती है. यदि ग्राहक 60V 10Ah का चार्जर भी लेता है तो इस किट की कीमत 57,000 रुपये हो जाती है. 

बाइक के कन्वर्जन किट में 17 इंच का 1200/1500 वॉट का हब मोटर, कंट्रोलर, थ्रॉटल, डीसी कन्वर्टर, जंक्शन बॉक्स, वायरिंग हार्नेस, चार्जिंग सॉकेट, SOC और डीसी एमसीबी जैसे कंपोनेंट्स मिलेंगे. वहीं स्कूटर किट में 10 इंच का 1000 वॉट का हब मोटर मिलेगा. इसके अलावा कुछ एडिश्नल कंपोनेंट्स भी दिए जाएंगे जैसे LCD डिस्प्ले, शॉक ऑब्जर्वर, स्विंग आर्म, बैटरी फ्रेम इत्यादि. 

Honda Activa EV Convesion Kit

Honda Activa के लिए भी EV कन्वर्जन किट उपलब्ध है. Photo: Greentiger.in

Green Tiger:

बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप ग्रीन टाइगर भी EV कन्वर्जन किट उपलब्ध कराता है. ख़ास बात ये है कि ये ब्रांड पुराने स्कूटरों पर फोकस्ड है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 3 तरह के किट्स आते हैं, जिसमें फ्यूजन (हाइब्रिड मॉडल), फ्लेक्स (प्योर इलेक्ट्रिक) और स्वैप (स्वैपेबल बैटरी) किट शामिल हैं. फिलहाल कंपनी हीरो मैस्ट्रो, प्लेजर, होंडा एक्टिवा, डियो, क्लिक, एविएटर, टीवीएस जुपिटर, वेगो, सुजुकी स्विस, एक्सेस और यामाहा फैशिनो जैसे स्कूटरों के लिए कन्वर्जन किट बेचती है.

कैसा है ये कन्वर्जन किट

ग्रीन टाइगर का दावा है कि, इस इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट में N38H/SH हाई-ग्रेड मैग्नेट का इस्तेमाल किया गया है, जो मोटर को ज्यादा ताकत और बेहतर एफिशिएंसी देता है. इसमें बेल्ट-फ्री डायरेक्ट ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे पावर सीधे मोटर से व्हील तक पहुंचती है और मेंटेनेंस भी कम रहता है. मोटर IP67 रेटिंग के साथ आती है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है. साथ ही इसमें एडवांस्ड सेंसर लगे हैं, जो इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट को ज्यादा भरोसेमंद और स्मूद बनाते हैं.

इस किट में FOC तकनीक वाला स्मार्ट कंट्रोलर दिया गया है, जो मोटर की परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करता है. कंट्रोलर में CAN और RS485 जैसे कम्युनिकेशन सिस्टम मौजूद हैं, जिससे सिस्टम की मॉनिटरिंग और कंट्रोल आसान हो जाता है. इस सिस्टम में स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो रियल-टाइम में बैटरी की स्थिति और स्कूटर की अहम जानकारी दिखाता है. इसमें सेफ्टी अलर्ट और अलग-अलग कस्टम मोड्स की सुविधा भी मिलती है, जिससे राइड को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है. इसके अलावा रिवर्स मोड की सुविधा भी दी गई है.

कितनी है कीमत

कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार फ्यूजन और फ्लेक्स कन्वर्जन किट की शुरुआती कीमत 51,000 रुपये है. वहीं स्वैप किट की कीमत 31,000 रुपये से शुरू होती है. हालांकि यहां पर इन किट्स के इंस्टॉलेशन के खर्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

कुल मिलाकर अगर आने वाले दिनों में पेट्रोल की किल्लत गहराती है तो ये ईवी कन्वर्जन किट एक बेहतर विकल्प बनकर उभर सकते हैं. हालांकि इन किट निर्माताओं को थोड़े किफायती विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है. ताकि कम खर्च में पुराने वाहनों को ईवी में कन्वर्ट किया जा सके. क्योंकि इन किट्स की कीमत थोड़ी ज्यादा है.
 

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UAE Imposes Ban on Iranians Amid Heightened Regional Tensions | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129941945,imgsize-166426,width-400,height-225,resizemode-4/uae-bars-iranians-from-entering-phot-credit-ani.jpg" alt="UAE bars Iranians from entering, transiting country...