प्रभु यीशु के बलिदान को श्रद्धा के साथ किया याद

Date:

Hindustan Hindi News

प्रभु यीशु के बलिदान को श्रद्धा के साथ किया याद

share

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का हुआ आयोजन हल्द्वानी, संवाददाता। गुड फ्राइडे पर

प्रभु यीशु के बलिदान को श्रद्धा के साथ किया याद

हल्द्वानी, संवाददाता। गुड फ्राइडे पर शहर के गिरजाघरों में प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके प्रेम, क्षमा और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सेंट थेरेसा स्कूल में क्रूस पथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हाथों में क्रूस लिए लोगों ने प्रभु के त्याग और प्रेम का संदेश फैलाया। यात्रा के दौरान ‘क्रूस का रास्ता’ नाटिका मंचित की गई और प्रभु यीशु की मूर्ति को ताबूत में रखकर चर्च तक पैदल लाया गया।

इसके बाद चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें गीतों व भजनों के माध्यम से प्रभु के बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर फादर राजेश, फादर सुनील, फादर पास्कल, फादर एलायस, प्रमोद मार्टिन, संजय, मालिनी, अनिता, आस्कर, प्रकाश, वैरोनिका, आशा जोर्ज समेत कई लोग मौजूद रहे।मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजनहल्द्वानी। गुड फ्राइडे के अवसर पर नैनीताल रोड स्थित मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा में बताया गया कि गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु मसीह द्वारा समस्त मानव जाति के पापों को अपने ऊपर लेकर क्रूस पर बलिदान देने के रूप में स्मरण किया जाता है। यह दिन उनके प्रेम, दया और मानवता के लिए दिए गए प्राणों की याद में शोक और चिंतन के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में पास्टर राजीव मसीह, सहायक पास्टर आशुतोष दानी और मुख्य वक्ता जॉय हावर्ड ने पवित्र ग्रंथ बाइबल से प्रभु यीशु मसीह के हजारों पापों के लिए अपने प्राण त्यागने और लोगों को आशा का मार्ग दिखाने का संदेश दिया। इस दौरान सात वचनों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। सभा में आशीष मेग्रेगर, नीरज विक्टर, जितेंद्र सिंह, सचिन भान, मनोज सिंह, सुशील सिंह, संजय, विक्रम सहित कई लोग मोजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related