प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन को कहा ‘बहुत बुरा एक्टर’, बोले- ‘आसपास के लोगों ने बचा रखा है’

Date:

प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन को कहा ‘बहुत बुरा एक्टर’, बोले- ‘आसपास के लोगों ने बचा रखा है’

कार्तिक आर्यन के करियर पर सवाल उठाते हुए एक्टर प्रशांत नारायणन ने उन्हें ‘बहुत खराब’ एक्टर बताया है. पॉडकास्ट में दिए इस बयान में प्रशांत ने कहा कि कार्तिक सिर्फ अपने आसपास के लोगों के सहारे टिके हैं. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि दर्शकों का प्यार मिलना बड़ी बात है.

X

कार्तिक आर्यन के काम से बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं हैं प्रशांत नारायणन! (Photo: Screengrab)

कार्तिक आर्यन के काम से बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं हैं प्रशांत नारायणन! (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. लॉकडाउन के बाद से ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी के बाहर उन्होंने कोई बड़ी हिट नहीं दी है. इधर बॉक्स ऑफिस पर उनका फीका दौर चल रहा है, उधर सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की आलोचना भी करने लगे हैं. मगर अब ‘मर्डर 2’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों के एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक के काम की तगड़ी आलोचना कर डाली है. उन्होंने कार्तिक को ‘बहुत खराब’ एक्टर बताया और कहा कि वो सिर्फ अपने आसपास वालों के सहारे इंडस्ट्री में टिके हुए हैं.

कार्तिक की एक्टिंग से बहुत निराश दिखे प्रशांत
बॉलीवुड बबल के एक पॉडकास्ट में प्रशांत, आजकल बॉलीवुड एक्टर्स के काम और उनके बर्ताव को लेकर बात कर रहे थे. इसी कड़ी में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कार्तिक आर्यन कैसे लगते हैं तो वो तुरंत बोले, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास जो सबसे खराब एक्टर्स हैं, वो उनमें से एक हैं.’

प्रशांत ने कहा कि कार्तिक असल में बहुत लकी हैं और ये सिर्फ अपने पेरेंट्स का आशीर्वाद ही है जो उन्हें आज भी इंडस्ट्री में बचाए हुए है. कार्तिक के बारे में प्रशांत ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि वो बेहद नॉन-कम्युनिकेटिव हैं और उनके आसपास के लोगों ने ही उन्हें संभाल रखा है. मुझे वो बस अपनी पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) में पसंद आए थे.’

सम्बंधित ख़बरें

लेकिन अगर कार्तिक को बराबर काम मिल रहा है तो लोग उन्हें पसंद तो कर ही रहे होंगे न! जब प्रशांत से पूछा गया कि इंडिया में ऐसे एक्टर्स को पसंद क्यों किया जा रहा है? तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लोग इन्हें कितना पसंद कर रहे हैं, मगर मैंने लोगों को इन पर हंसते देखा है. और किसी को हंसाना एक बहुत मुश्किल काम है. फिर चाहे वो किसी की एक्टिंग हो या कुछ और. लेकिन किसी के साथ हंसने और किसी के ऊपर हंसने में बहुत फर्क होता है. और मुझे लगता है कि इंडियन ऑडियंस ज्यादातर वक्त लोगों पर हंस रही होती है.’

प्रशांत ने दी कार्तिक को ये सलाह
कार्तिक आर्यन के लिए प्रशांत ने बहुत कड़े शब्द इस्तेमाल करते हुए आलोचना तो की ही मगर दर्शकों से उन्हें मिल रहे प्यार की सराहना भी की. प्रशांत ने कहा कि ये चीज बहुत कम लोगों के हिस्से आती है. इसलिए उन्होंने कार्तिक को एक सलाह भी दी- ‘मुझे लगता है कि अगर भगवान ने आपको कुछ ऐसा बनने का मौका दिया है जो इंडियन ऑडियंस को पसंद है. और वो अपनी मेहनत की कमाई आप पर खर्च कर सकते हैं, तो आपको कुछ ऐसा करना चाहिए जो उनके वक्त और एफर्ट की वर्थ दे सके. आपको ये नहीं सोचना चाहिए कि अगर मुझे 40 करोड़-50 करोड़ मिल रहा है तो मैं कुछ भी कर दूं जाकर.’ कार्तिक की बात करें तो वो करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे. देखना है कि आगे वो अपने काम से प्रशांत को इंप्रेस कर पाते हैं या नहीं. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘South Park’ Takes Brutal Swipe After Pam Bondi Exit, Trump Loyalists Fume

| Apr 03, 2026, 05:45:00 PM | etimes.inAmerican...

Trump’s ‘Brigitte Jibe’ Sparks Firestorm; Emmanuel Macron Hits Back Hard

| Apr 03, 2026, 04:18:34 PM | etimes.inFrance’s...

Manithan Deivamagalam – Official Trailer

| Apr 03, 2026, 03:36:17 PM | YouTubeWatch...

Prathichaya – Official Teaser

Ranbir Kapoor as Rama goes full mass in teaser,...