भीमताल (नैनीताल)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान ने कक्षा छह, सात और आठवीं के बच्चों को विज्ञान संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला में बच्चों ने विज्ञान पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न अवधारणाओं पर निष्प्रयोज्य वस्तुओं से 30 से अधिक वर्किंग मॉडल तैयार किए। संयोजक डॉ. प्रेम सिंह मेवाड़ी ने बताया कि अनुभव आधारित विज्ञान कार्यशालाएं बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करती हैं। इस दौरान समन्वयक डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. शुभा मिश्रा, डॉ. जगमोहन साहू, डॉ. टी पांडे, हिना जोशी, गोपाल, राहुल राय, प्रकाश नगदली आदि रहे।
Trending Videos

