बनभूलपुरा दंगा: तीन और आरोपितों को जमानत, मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक जेल में बंद – banbhoolpura riot 3 more accused get bail from high court

Date:

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगा मामले में जेल में बंद तीन आरोपितों की जमानत मंजूर कर ली। अब तक हाई कोर्ट से बनभूलपुरा दंगा मामले में 85 से अधिक आरोपितों की जमानत मंजूर हो चुकी है जबकि मुख्य आरोपित अब्दुल मलिक को जमानत नहीं मिली है।

बुधवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में दंगा मामले में आरोपित शहनवाज, शकील अहमद व असलम की ओर से दायर अलग-अलग जमानत प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की।

आरोपितों के अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया है, उन्हें घर से उठाकर ले गई, उन पर दंगा भड़काने का निराधार आरोप लगाया गया, जबकि उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उनके पास से कोई रिकवरी भी नहीं हुई है। मामले को सुनने के बाद खंडपीठ ने इन आरोपितों की जमानत मंजूर कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related