‘बाजार में खुदी सीवर लाइन को जल्द दुरुस्त कराए’

Date:

Hindustan Hindi News

More

‘बाजार में खुदी सीवर लाइन को जल्द दुरुस्त कराए’

– धूल और गड्ढों से व्यापारियों को भारी नुकसान – त्योहारों से पहले निर्माण कार्य

‘बाजार में खुदी सीवर लाइन को जल्द दुरुस्त कराए’

हल्द्वानी, संवाददाता। मुख्य बाजार क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कें अब व्यापारियों और लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं। महीनों से अधूरी पड़ी सड़कों के कारण न केवल व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि बाजार आने वाले लोग भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। देवभूमि व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में शादियों का सीजन चल रहा है और आगामी रमजान का पवित्र महीना भी नजदीक है। ऐसे में बाजार की मुख्य सड़क का बदहाल होना व्यापार के लिए घातक साबित हो रहा है।

सड़क पर उड़ रही धूल-मिट्टी के कारण दुकानों में रखा कीमती सामान खराब हो रहा है। व्यापारियों ने कहा कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया, तो त्योहारों के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि बाजार की व्यस्तता को देखते हुए कार्यदायी संस्था को रात्रि के समय निर्माण कार्य करना चाहिए। इससे दिन में आवाजाही बाधित नहीं होगी और कार्य भी तेजी से पूरा हो सकेगा। यहां व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री राजीव जायसवाल, रजत महेश्वरी, अनुज देवल, प्रेम चौधरी, अशोक बेलवाल, मोइन बाबा, मोहित अग्रवाल, मनीष वर्मा, जसपाल मालदार, जगमीत सिंह मीती, रवींद्र बाली, पवन बिष्ट और लक्ष्मी नारायण आदि रहे।

;;;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ashlee Simpson Ross Wins ‘The Masked Singer Season 14’ as Galaxy Girl | – The Times of India

'The Masked Singer Season 14' winner revealedSpoiler Alert: This...

UPI transactions avg 73 cr daily in March – The Times of India

MUMBAI: UPI sustained its rapid expansion in March 2026,...