बेटी की शादी में होटल में कराए कमरे बुक, कर्मचारियों ने चादर में लपेटकर उड़ा दिया 10 लाख रुपये से भरा पर्स

Date:

बाराबंकी में बेटी की शादी के लिए होटल में ठहरे लखनऊ के एक परिवार के साथ बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. महिला का आरोप है कि होटल के कर्मचारियों ने कमरे में रखे उनके पर्स को चादर में लपेटकर चुरा लिया. पर्स में करीब 10 लाख रुपये नकद थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

X

होटल में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद (Photo: Screengrab)

होटल में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद (Photo: Screengrab)

बाराबंकी में बेटी की शादी के दौरान एक परिवार को बड़ा झटका लगा. लखनऊ से आए एक परिवार की महिला का करीब 10 लाख रुपये से भरा पर्स होटल के कमरे से चोरी हो गया. महिला ने घटना के करीब 15 दिन बाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है.

मामला लखनऊ रोड स्थित सफेदाबाद के पास शालीमार पैराडाइज में बने एक होटल का है. लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट की रहने वाली नीतू पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गिरिशा पाठक की शादी के लिए 20 से 23 फरवरी तक होटल में हॉल और कमरे बुक किए थे.

होटल के कमरे से चोरी 

सम्बंधित ख़बरें

नीतू पाठक के अनुसार 21 फरवरी को शादी समारोह के तहत संगीत कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं. वह कार्यक्रम की व्यवस्था में व्यस्त थीं. इसी दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे होटल के कर्मचारी कमरा नंबर 102 में सफाई करने और चादर बदलने के लिए पहुंचे.

महिला का आरोप है कि रायबरेली निवासी होटल कर्मचारी मनोज कुमार और गोविंद ने कमरे में पलंग पर रखा उनका पर्स चादर में लपेट लिया और अपने साथ ले गए. पर्स में शगुन और उपहार के रूप में मिले करीब 10 लाख रुपये नकद रखे थे.

चोरी की वारदात CCTV में कैद

महिला का कहना है कि पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है. फुटेज में दो लोग चादर में कुछ लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कोतवाल के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India BJK Cup team on loneliness on tour, street food, and social media abuse

"Soft PR and Samosas": AAP Leader Saurabh Bharadwaj...

Mamata Banerjee: ‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses BJP of bringing ‘paid supporters’ from outside Bengal ahead of polls | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130040868,imgsize-45316,width-400,height-225,resizemode-4/untitled-design-2026-04-05t193917.jpg" alt="‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses...