हल्द्वानी शहर के पॉश इलाके में चलती बाइक पर युवती के साथ छेड़छाड़ हुई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। करीब 51 सेकेंड के वीडियो में दिखाई देता है कि युवती अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी।
.
इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगते हैं और अश्लील टिप्पणियां करते हैं। वीडियो में युवती घबराई हुई नजर आती है और जोर-जोर से मदद की गुहार लगाती सुनाई देती है।
वह चिल्लाते हुए कहती है, “भैया बचा लो… ये हमें क्यों मार रहे हैं…”, साथ ही अपने साथी का नाम लेते हुए कहती है, “मनू, एक्सीडेंट हो गया… ये कैसे लोग हैं, रोक जा प्लीज… मार देंगे… ब्रो सेव मी…”
घटना के PHOTOS…

युवती का पीछा करते हुए बदमाश।

चलती बाइक पर मदद मांगती हुई युवती।
भाई के साथ लौट रही थी घर
घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी कोतवाली से महज 100 मीटर दूर स्टेडियम क्षेत्र के पास दो बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
मिनी स्टेडियम से लेकर रामपुर रोड तक आरोपियों ने लगातार पीछा करते हुए युवती से छेड़छाड़ की कोशिश की। इस दौरान दहशत में आई युवती मदद के लिए चिल्लाती रही। वह अपने भाई के साथ बाइक से भागती रही और किसी तरह आरोपियों से बचकर निकली।

एसपी सिटी मनोज कत्याल जानकारी देते हुए।
एसपी सिटी बोले- युवकों ने युवती को धक्का दिया
पीड़िता ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें उसकी घबराहट साफ देखी जा सकती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। वीडियो में दो युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करते और अश्लील टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवकों ने युवती को धक्का भी दिया।
उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म: हल्द्वानी में किराए पर रहने वाले युवक घुमाने के बहाने ले गए, जंगल में वारदात की

हल्द्वानी में शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, काठगोदाम थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने किशोरी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और हैड़ाखान रोड के सुनसान जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

