भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला एआई और एसआईआर का प्रशिक्षण

Date:

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला एआई और एसआईआर का प्रशिक्षण

share

प्रशिक्षण: भाजपा के मुखानी मंडल में चला 24 घंटे का प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी पदाधिकारियों ने

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला एआई और एसआईआर का प्रशिक्षण

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को भाजपा मंडल मुखानी में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। शुक्रवार को 24 घंटे के इस प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को एआई व एसआईआर समेत सोशल मीडिया का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्य वक्ता दर्जाधारी सुरेश भट्ट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी दीपक मेहरा, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानद जोशी, प्रदेश आईटी सहसंयोजक प्रशांत वर्मा, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल ने भाजपा के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के शासन में हुए विकास कार्यों, पार्टी की दृष्टि, कार्य पद्धति, सरकारों व उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप, सरल ऐप, बूथ प्रबंधन, मन की बात व एसआईआर की जानकारी दी गई।ये रहे मौजूदइस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी, मंडल प्रभारी प्रतिभा जोशी, जिला सहसोशल मीडिया संयोजक रत्नेश शाह, वर्ग पालक भुवन आर्य, मोहन पाठक, आनंद दर्मवाल, राजेश पंत, त्रिलोक निगल्टिया, विश्वंभर कांडपाल, शेखर बिष्ट, संदीप तिवारी, कमल बेलवाल, मोहित बृजवासी, पीसी जोशी, हेम अवस्थी, डॉक्टर भावना गुप्ता, चंपा रावत, कल्पना बोरा, अलका जीना मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related