महाशिवरात्रि स्पेशल: उत्तराखंड के कण-कण में शिव का वास, इस जगह को कहा जाता है लाखों शिवलिंगों का गांव

Date:


महाशिवरात्रि स्पेशल: उत्तराखंड के कण-कण में शिव का वास, इस जगह को कहा जाता है लाखों शिवलिंगों का गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:40 PM IST

वैसे तो भगवान शिव के मंदिर कई जगह हैं। लेकिन भारत में एक जगह ऐसी है जहां करोड़ों साल पुराना शिवलिंग है। माना जाता है कि इस शिवलिंग में पूरा संसार’ दिखाई देता है। 

Famous Shiva temple Uttarakhand Lakhamandal is a village of millions of Shivalingas

लाखामंडल – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में शिव का वास है। इसी के चलते दुनियाभर के श्रद्धालुओं ने शिव तीर्थ लाखामंडल को अपनी आस्था का संगम माना है। विकासनगर के यमुना नदी तट पर स्थित प्राचीन शिव नगरी लाखामंडल ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व के कारण देशभर में आस्था का स्थल है।

प्राकृतिक सौंदर्य के इस गांव को लाखों शिवलिंगों का गांव भी कहा जाता है। आठवीं शताब्दी में निर्मित प्राचीन लाखेश्वर मंदिर परिसर में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग सवा लाख शिवलिंग स्थापित हैं। लाखा का अर्थ लाख तथा मंडल का अर्थ लिंग माना जाता है। इसी आधार पर इस स्थल का नाम लाखामंडल पड़ा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related