महिलाओं के खाते में नीतीश सरकार ने फिर भेजे 10-10 हजार रुपये, 25 लाख को फायदा…

Date:

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने बिहार की 25 लाख महिलाओं के खाते में फिर से नकद धनराशि भेजी है. सीएम नीतीश ने इन महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की धनराशि भेजी है.

X

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भेजी गई धनराशि

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भेजी गई धनराशि

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार महिलाओं पर मेहरबान है. सीएम नीतीश ने हाल ही में पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को अगली किश्त जारी करने की घोषणा की थी. अब महिलाओं के खाते में फिर से 10-10 हजार रुपये की धनराशि सरकार ने भेज दी है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं के खाते में धनराशि ट्रांसफर की. जानकारी के मुताबिक यह धनराशि 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ इस मौके पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे.

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में कहा कि बिहार देश मे पहला राज्य है, जहां नीतीश कुमार ने महिलाओ के पैसे उनके खाते में भेजे थे. उन्होंने कहा कि अब तक जिनके खाते में कुछ कारणों से पैसा नहीं गए थे या जिन्होंने देर से फॉर्म भरे थे, उनके खाते में आज पैसा भेजा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

श्रवण कुमार ने कहा कि आज जिन महिलाओं के खाते में पैसा भेजा गया है, उनकी संख्या करीब 25 लाख है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय कुछ राजनीतिक दलों के नेता यह बोल रहे थे कि पैसा नहीं दिया जाएगा. बिहार की जनता ने उन्हें 35 सीट पर पहुंचा दिया.

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का ऐलान किया था. चुनाव से पहले ही महिलाओं के खाते में इस योजना की पहली किश्त 10 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई थी. सरकार ने अब फिर से 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Candidates Chess: Rivals hope Sindarov fumbles in the jungle | Chess News – The Times of India

Javokhir Sindarov (Image: X)Hikaru Nakamura and Anish Giri have...

Australia tightens under-16 social media ban amid global scrutiny – The Times of India

Social media ban for childrenAustralia recently passed a...

IGPL unveiled: 10 franchises to feature in new golf league | Golf News – The Times of India

Indian Golf Premier League (IGPL) co-founder and brand ambassador...