महिला वकील ने पीड़िता को मारी लात, फिर पुलिस के सामने जमकर हुई मारपीट, वीडियो

Date:

महिला वकील ने पीड़िता को मारी लात, फिर पुलिस के सामने जमकर हुई मारपीट, वीडियो

हापुड़ के रेलवे रोड पर एक मुकदमे के घटनास्थल निरीक्षण के दौरान महिला वकील और पीड़िता के बीच जमकर मारपीट हो गई. पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर लात-घूंसे चले और हंगामा हुआ. विवाद कहासुनी से शुरू होकर हाथापाई में बदल गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

X

महिला वकील और पीड़िता के बीच हुई मारपीट (Photo: Screengrab)

महिला वकील और पीड़िता के बीच हुई मारपीट (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रेलवे रोड पर उस समय हंगामा मच गया. जब पुलिस की मौजूदगी में महिला वकील और पीड़िता के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई. यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड की बताई जा रही है, जहां लात-घूंसे चलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर से पीड़िता अपने परिजनों और पुलिस टीम के साथ हापुड़ कोर्ट पहुंची थी. मामला एक मुकदमे से जुड़ा हुआ है, जिसमें न्यायालय के आदेश पर घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा था. पुलिस की मौजूदगी में निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही थी.

पुलिस की मौजूदगी में रेलवे रोड पर चले लात-घूंसे

सम्बंधित ख़बरें

इसी दौरान आरोपी पक्ष की महिला वकील और पीड़िता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और मारपीट में बदल गया. सड़क पर महिला अधिवक्ता, पीड़िता और साथ आई एक अन्य महिला के बीच जमकर हाथापाई हुई.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी स्थिति संभालने की कोशिश करते नजर आए. सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. यह मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड का बताया जा रहा है.
 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

$20 million Everest rescue scam clouds Nepal’s climbing season – The Times of India

Trekkers given food that induced nausea, weakened them so...

Google CEO Sundar Pichai to ‘return’ to Stanford University in June 2026 as … – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129988376,imgsize-17670,width-400,height-225,resizemode-4/google-ceo-congratulates-spacex-ceo-elon-musk-i-have-to-admit-.jpg" alt="Google CEO Sundar Pichai to 'return' to...