मामा की शादी में गए 7 वर्षीय की मौत: हल्द्वानी में परिजन बोले- प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था, अंतिम संस्कार रोककर पुलिस बुलाई – Nainital News

Date:

हल्द्वानी के मामा की शादी में गए 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का शव तालाब में मिला है। परिजनों के मुताबिक, बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। परिजनों ने बच्चे के साथ कुकर्म और हत्या की आशंका जताई है।

.

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं (बिंदुखत्ता) निवासी एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मामा की शादी में गए उनके 7 वर्षीय मासूम बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक तालाब में मिला।

घटना 27 फरवरी की है, जब बच्चा मऊ जिले के ग्राम कटिहारी स्थित अपने ननिहाल से अचानक लापता हो गया था और करीब एक घंटे बाद घर से 100 मीटर दूर तालाब में उसका शव तैरता मिला। शुरुआत में इसे डूबने से हुई दुर्घटना मानकर परिजन शव को लालकुआं ले आए थे।

7 वर्षीय बच्चे की फाइल फोटो।

7 वर्षीय बच्चे की फाइल फोटो।

अंतिम संस्कार रोका, पुलिस बुलाई

मामले में सनसनीखेज मोड़ तब आया जब शनिवार को गौला नदी के तट पर अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखा। इन निशानों को देख परिजनों ने बच्चे के साथ कुकर्म और हत्या की आशंका जताई है।

आनन-फानन में अंतिम संस्कार रोककर सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कुकर्म घटना पता चलेगी

हल्द्वानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अमित सैनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और कुकर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

बिंदुखत्ता निवासी इस परिवार के इकलौते चिराग की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related