मुख्यमंत्री धामी का दौरा स्थगित, शनिवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; ये है कार्यक्रम
Updated: Fri, 20 Mar 2026 12:50 PM (IST)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को नैनीताल के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल की हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगे और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। …और पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. File

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, नैनीताल। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी में रहेंगे। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि रक्षा मंत्री 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद रक्षामंत्री दोपहर 1:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर दोपहर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे।
आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री अपराह्न 3:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

