मूल्यांकन को आ रहे सरकारी शिक्षकों को ई-रिक्शा ने रौंदा

Date:

मूल्यांकन को आ रहे सरकारी शिक्षकों को ई-रिक्शा ने रौंदा

share

हल्द्वानी में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जा रहे दो शिक्षकों को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। दोनों शिक्षक घायल हो गए और उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षकों ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया जा रहा है।

मूल्यांकन को आ रहे सरकारी शिक्षकों को ई-रिक्शा ने रौंदा

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को एमबी इंटर स्कूल की ओर आ रहे स्कूटी सवार दो शिक्षकों को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं करीब दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना में दोनों शिक्षक घायल हो गए। उनका बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। शिक्षकों ने ई-रिक्शा चालक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। देवलचौड़ निवासी सरकारी शिक्षक गिरीश चंद्र आर्या और डहरिया निवासी खीमानंद तिवारी ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को संयुक्त तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब सवा 9 बजे दोनों शिक्षक स्कूटी से बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की ड्यूटी के लिए एमबी इंटर कॉलेज की ओर आ रहे थे।

नवाबी रोड की ओर आते समय दोनों ईएसआर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि तभी ई-रिक्शे ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके बावजूद ई-रिक्शा चालक रुका नहीं और उन्हें कुछ दूरी तक अपने साथ खींचता ले गया। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा समेत फरार हो गया। स्थानीय व्यक्ति पुनीत अग्रवाल ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। एक शिक्षक के कंधे की हड्डी टूट गई और जबकि दूसरे के कूल्हे में चोट आई है। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि शिक्षकों ने तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related