मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर, बोले- ‘जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे’

Date:

मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर, बोले- ‘जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे’

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा द्वारा बागपत के फरमान खान से निकाह करने पर विवाद गहरा गया है. मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर जी महाराज ने इसे सनातन धर्म के साथ विश्वासघात बताते हुए मुस्लिम युवक के परिवार को घेरने की सीधी चेतावनी दी है.

X

स्वामी यशवीर ने मोनालिसा-फरमान केस पर किया रिएक्ट (Photo- Screengrab)

स्वामी यशवीर ने मोनालिसा-फरमान केस पर किया रिएक्ट (Photo- Screengrab)

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में बागपत निवासी फरमान खान से विवाह कर लिया है, जिससे हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष है. मुजफ्फरनगर में स्वामी यशवीर जी महाराज ने शुक्रवार को इस शादी पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे ‘लव जिहाद’ करार दिया.

उन्होंने कहा कि मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से शादी कर सनातन धर्म के साथ विश्वासघात किया है. स्वामी ने उस मंदिर के पुजारी पर भी कार्रवाई की मांग की है जहां यह विवाह संपन्न हुआ. उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू समाज ऐसे किसी भी व्यक्ति को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने देगा.

पुजारी पर कार्रवाई और परिजनों को सलाह

सम्बंधित ख़बरें

स्वामी यशवीर जी महाराज ने तीखे लहजे में कहा कि जिस मंदिर में यह शादी हुई, वहां के पुजारी ने एक गैर-धर्मी को प्रवेश देकर गलती की है. उन्होंने मोनालिसा के परिजनों से इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है और भरोसा दिलाया कि पूरा हिंदू समाज उनके साथ खड़ा है. स्वामी के अनुसार, इस तरह की शादियां धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

मुस्लिम युवक के परिवार को चेतावनी

स्वामी जी ने फरमान खान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मोनालिसा जल्द ही उसके चुंगल से वापस नहीं आई, तो हिंदू समाज और सनातन धर्म के लोग फरमान के गांव पहुंचकर उसके परिवार का घेराव करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में अब हिंदू लड़कियों से विवाह करने वाले ऐसे युवकों के लिए कोई जगह नहीं है. बागपत के पलड़ा गांव के रहने वाले फरमान और मोनालिसा की इस शादी ने अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक और सामाजिक हलचल तेज कर दी है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related