मौसम: होली से पहले ही गर्मी के तेवर! दिल्ली में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Date:

होली से पहले ही गर्मी के तेवर नजर आने लगे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी से दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. इस बार होली तक रिकॉर्ड गर्मी पड़नी शुरू हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों से दिल्ली-NCR में दिन का तापमान असामान्य रूप से अधिक बना हुआ है. होली तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फरवरी के आखिरी दिनों में गर्मी महसूस हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बीते दिन गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4.1 डिग्री ज्यादा है.

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में दिन का तापमान लगातार 30 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है, जिससे फरवरी का महीना काफी गर्म हो गया है. बता दें कि आमतौर पर फरवरी में दिल्ली का अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन इस बार फरवरी के मौसम में गर्मी के तेवर साफ दिखाई दे रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप के कारण सतही गर्मी (रेडिएशनल वार्मिंग) और तापमान बढ़ेगा. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा. वहीं, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो रिकॉर्ड के सबसे गर्म फरवरी महीनों में से एक होगा. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 3 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा 4 मार्च को 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. IMD ने कहा है कि अगले हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान  3-5 डिग्री तक सामान्य से ज्यादा रहेगा.

वहीं, प्रदूषण की बात करें तो अच्छी खबर है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 रहा, जो ‘मॉडरेट’ (मध्यम) श्रेणी में आता है. AQI में यह सुधार पिछले दिनों की तुलना में राहत देने वाला है.

CPCB के अनुसार, 0 से 50 तक AQI अच्छा,  51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में आता है.

मौसम को लेकर क्या है IMD का अलर्ट?
IMD ने चेतावनी जारी की है कि दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbances) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रभाव डाल सकते हैं. इसके असर से 27-28 फरवरी और फिर 2 से 3 मार्च 2026 तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में इन विक्षोभों से कोई खास असर नहीं पड़ेगा. यहां मौसम सूखा और गर्म ही रहेगा.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है और होली (मार्च की शुरुआत) के समय यह और बढ़कर 33-34 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

—- समाप्त —-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ashlee Simpson Ross Wins ‘The Masked Singer Season 14’ as Galaxy Girl | – The Times of India

'The Masked Singer Season 14' winner revealedSpoiler Alert: This...

UPI transactions avg 73 cr daily in March – The Times of India

MUMBAI: UPI sustained its rapid expansion in March 2026,...