रक्षा मंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट: कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ ली बैठक,धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जनसभा को करेंगे संबोधित – Nainital News

Date:

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं जहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे के दृष्टिगत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत नैनीताल पुलिस पूरी

.

रूट डायवर्जन और स्लाइडिंग बैरियर

यातायात को सुचारू रखने हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। प्रभावी एक्सेस कंट्रोल के लिए स्लाइडिंग बैरियर्स का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। एलआईयू और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमें (QRT) अलर्ट मोड पर रहेंगी। कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सघन वाहन सत्यापन और संदिग्ध सामानों की गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी। वीवीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समुचित सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा कार्यक्रम स्थल, रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद सभी अधीनस्थों को विशेष कार्ययोजना तैयार कर सभी आवश्यक मापदंडों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए।

धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर जनसभा को करेंगे संबोधित

रक्षा मंत्री के दौरे के दृष्टिगत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बुधवार को हल्द्वानी के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक लिया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के एमबी मैदान में 21 मार्च (शनिवार) को एक महत्वपूर्ण आयोजन राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाना है। आयोजन हेतु अभी तक की गई तैयारियां की जानकारी लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग अपनी तैयारियों का समय रहते पूरा करें और सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपादित कर सभी व्यवस्थाओं को तय समय के भीतर चाक-चौबंद कर लें। आयुक्त दीपक रावत ने एमबी इन्टर कालेज मैदान में हो रही तैयारियों का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UAPA terror case: US citizen, 6 Ukrainians sent to 30-day judicial custody | India News – The Times of India

<img src="https://haldwanitimes.com/wp-content/uploads/2026/04/localimages/untitled-design-2026-04-06t180747.jpg" alt="UAPA terror case: US citizen, 6 Ukrainians...