रणवीर सिंह से हुई थी करोड़ों रुपयों की मांग, अब बिश्नोई गैंग के मेंबर के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस

Date:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां एक तरफ अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी हरि बॉक्सर से धमकी भरे मैसेज आए हैं. रणवीर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. जिसपर अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्शन लिया है. 

धमकी भरे वॉइस नोट के बाद एक्शन में पुलिस

बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था. वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी.

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस को जब इस धमकी भरे वॉइस नॉट की जानकारी मिली तो उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा गया और जब वहां से इस वॉइस नॉट की पुष्टि हुई कि उस वॉइस नॉट में सुनाई दे रही आवाज हेरी बॉक्सर की है, उसके बाद FIR दर्ज की गई. मुंबई सायबर पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमनियन की शिकायत के आधार पर हेरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के साथ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, मैनेजर को उनके फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+340) से कॉल आए, जो वर्जिन आइलैंड्स से जुड़ा देश का कोड माना जाता है. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर पैसे की मांग की और धमकियां दीं. धमकियों के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें फिल्म शूटिंग के लिए कहीं भी ट्रैवल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बताया गया है कि ‘बॉक्सर’ ने लंबे वॉइस नोट छोड़ते हुए कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो एक्टर की अगली सात पीढ़ियां इसका अंजाम याद रखेंगी.

हरि बॉक्सर ने धमकी में क्या कहा था?

वॉइस नोट में कहा गया था, ‘रणवीर सिंह, तू कुछ बात बोलकर मुकर गया ना, ठीक है… या तो तू उस बात पर वापस आ जा, नहीं तो मुकरने की सजा क्या होती है वो तुझे बताएंगे. इसलिए तेरे लिए ये वॉइस नोट छोड़ रहे हैं… रोहित शेट्टी और तू लाइन पर आ जाओ… और पूरे बॉलीवुड को भी बोल रहे हैं… आज जो पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है, मैं और मेरे भाई मरीना ग्रैंड और सुखदेव की दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं.’

ये बिश्नोई गैंग के सदस्यों के खिलाफ दर्ज की गई दूसरी एफआईआर है. इससे पहले 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई थी. इस मामले की जांच कर रही एजेंसी (AEC) अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें शूटर दीपक शर्मा भी शामिल है. दीपक शर्मा ने कथित तौर पर शुभम लोनकर गुट के कहने पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी. 

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related