रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

Date:

रश्मिका मंदाना से पहले इन विदेशी मॉडल्स पर लट्टू थे विजय देवरकोंडा, वायरल हुई थी ‘कोजी’ फोटो

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना

फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही अपनी लेडी लव रश्मिका मंदाना संग सात फेरे लेने वाले हैं. कपल का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड भी हाल ही में लीक हुआ था, इसके बाद शादी की चर्चा जोरों से शुरू हो गई. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना

लेकिन रश्मिका से पहले विजय की जिंदगी में कई बार प्यार ने दस्तक दी. एक पर तो विजय ने खुद मुहर लगाई थी. अब वो रिलेशनशिप कितने सीरियस रहे, इसके बारे में तो एक्टर खुद ही बता सकते हैं. हम आपको बताते हैं कौन थी वो जिसपर विजय लट्टू हो गए थे. 

विजय देवरकोंडा, विर्गिन

विजय देवरकोंडा का नाम सबसे पहले बेल्जियन मॉडल विर्गिन के साथ जुड़ा था. साल 2018 में दोनों की कुछ इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिन्होंने तहलका मचा दिया था.

विजय देवरकोंडा, विर्गिन

विजय देवरकोंडा ने GQ को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक्टर बनने के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो विजय लंबे समय तक विर्गिन के साथ रिलेशनशिप में थे.

विजय देवरकोंडा, इजाबेल लेइट

एक्टर विजय देवरकोंडा का नाम ब्रिजेलियन मॉडल इजाबेल लेइट के साथ भी जुड़ चुका है. इजाबेल के साथ विजय की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं.

विजय देवरकोंडा, इजाबेल लेइट

हालांकि इजाबेल के साथ अपने रिश्ते पर कभी भी एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी थी. लेकिन दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं.

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना

विजय और रश्मिका की शादी की तारीख 26 फरवरी की बताई जा रही है. कपल हैदराबाद में सात फेरे लेंगे, उनका वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को बताया जा रहा है.

रश्मिका मंदाना, रक्षित शेट्टी

मालूम हो कि, रश्मिका की भी पहले एक सगाई टूट चुकी है. वो पहले एक्टर रक्षित शेट्टी संग रिश्ते में थीं, उनकी एंगेजमेंट हो चुकी थी, लेकिन जल्द ही ये रिलेशन खत्म हो गया.

( All Photo: ITG)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related