रामनगर में कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो से भी जा भिड़ी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में उन्हें
.
जानकारी के अनुसार काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम खरमासा निवासी 19 वर्षीय रोशन प्रीत और जशन दीप मोटरसाइकिल से हल्द्वानी जा रहे थे। दोनों स्कूल वैन चलाने का काम करते थे और वाहन के पार्ट्स लेने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

हादसे के बाद घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाते लोग।
अब 3 प्वाइंट्स में जानिए पूरी घटना…
कार ने मारी टक्कर, टेंपो से भिड़ी बाइक छोई के पास अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेंपो से जा टकराई।
दो युवकों की मौत, टेंपो चालक घायल हादसे में रोशन प्रीत और जातियों दीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। टेंपो चालक मोहम्मद असलम भी घायल हुए।
अस्पताल में मौत की पुष्टि, कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रामनगर अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
भाई ने बताया- स्कूल के काम से निकला था जशन
मृतक जशन के भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि जशन ‘होली एंजल’ स्कूल में ड्राइवर था। स्कूल की ओर से उसे बाइक से हल्द्वानी वाहन का पार्ट्स लेने भेजा गया था। रास्ते में छोई के पास हादसा हो गया। उन्होंने कहा,

जशन हमारे चाचा का बेटा था और अपने माता-पिता का इकलौती संतान। उसकी कोई बहन भी नहीं है। दूसरा युवक रोशन पड़ोस के गांव का रहने वाला था। हमें फोन पर हादसे की सूचना मिली।

अस्पताल में पहुंचते ही मृत घोषित, 108 से लाए गए थे
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि छोई के पास हुए हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा, दोनों युवक मृत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचे थे।
—————————-
ये खबर भी पढ़ें :
पिथौरागढ़ में 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा: सेना के जवान समेत 3 की मौत, एक घायल; चारों कार से मुनस्यारी जा रहे थे

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंगापानी क्षेत्र में एक इनोवा कार करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। (पढ़ें पूरी खबर)

