रामनगर में गैस की किल्लत पर भड़का गुस्सा

Date:

रामनगर में गैस की किल्लत पर भड़का गुस्सा

share

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में गैस की कमी से परेशान लोगों ने गैस एजेंसी का घेराव किया। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद गैस नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। कालाबाजारी के आरोप भी लगाए गए हैं। यदि 24 घंटे में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

रामनगर में गैस की किल्लत पर भड़का गुस्सा

रामनगर। पीरूमदारा क्षेत्र में गैस की किल्लत से गुस्साए लोगों ने सोमवार को गैस एजेंसी का घेराव किया। आरोप लगाते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के चलते उत्पन्न गैस की समस्या से क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों में लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को गैस नहीं मिल रही है। उपभोक्ता लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं कालाबाजारी करने वाले दो से ढाई हजार रुपये में एक सिलेंडर बेच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर गैस की कमी है, तो कालाबाजारी करने वालों के पास सिलेंडर कहां से आ रहे हैं।

पूर्व प्रधान राहुल डंगवाल ने वितरण केंद्र के अधिकारियों से कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो जन प्रतिनिधियों के सहयोग से आंदोलन किया जाएगा। वहीं रामनगर गैस एजेंसी में भी दो दिन से गैस सिलेंडर की गाड़ियां नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई। गैस एजेंसी के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि गैस एजेंसी वालों ने गेट बंद कर ताला लगाया हुआ है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं पूर्ति निरीक्षक कमल तिवारी ने बताया कि रविवार और सोमवार को छुट्टी व कुछ अन्य कारणों से गैस सिलेंडर की गाड़ियां नहीं आईं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह दो गाड़ियां आएंगी और घर-घर गैस सिलेंडर बांटा जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश सिंह, ग्राम प्रधान रचना रावत, विक्रम नेगी, प्रकाश मठपाल, जसकरण सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Volatile ride for stocks, bullion sees big bets – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129914047,imgsize-264316,width-400,resizemode-4/thumbnail-1.jpg" alt="Volatile ride for stocks, bullion sees big...