रामनगर में यात्रियों से भरी चलती बस का स्टेरिंग हुआ फेल, बाल-बाल बचे 30 यात्री

Date:

Hindustan Hindi News

share

रामनगर में यात्रियों से भरी चलती बस का स्टेरिंग हुआ फेल, बाल-बाल बचे 30 यात्रीरामनगर में यात्रियों से भरी चलती बस का स्टेरिंग हुआ फेल, बाल-बाल बचे 30

रामनगर में यात्रियों से भरी चलती बस का स्टेरिंग हुआ फेल, बाल-बाल बचे 30 यात्री

रामनगर, संवाददाता। अल्मोड़ा डिपो की यात्रियों से भरी रोडवेज बस का स्टेयरिंग मंगलवार को रामनगर के टांडा में हाईवे 309 पर फेल हो गया। वहीं बस हाईवे से कच्ची सड़क पर उतर गई। इस दौरान बस में बैठे 30 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। मंगलवार को अल्मोड़ा डिपो की बस सुबह आठ बजे सवारियां बैठाकर चली। रामनगर डिपो में बस दोपहर डेढ़ बजे पहुंच गई थी। रामनगर से भी यात्रियों को बैठाकर बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई।

बस चालक नंदन सिंह ने बताया कि हाईवे 309 पर बस करीब 40 की गति से चल रही थी। टांडा के पास अचानक चलती बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बताया कि बस तेजी से हाईवे से उतरने लगी। इस पर उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे रोक दिया। इस दौरान बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश हरिद्वार और काशीपुर के थे। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस रुकते ही यात्री नीचे उतर गए। यात्रियों का आरोप है कि अल्मोड़ा से चलते समय बस की ठीक से जांच नहीं की गई थी। उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा के एआरएम विजय तिवारी अल्मोड़ा से हरिद्वार के लिए बस गई थी। रामनगर में बस के खराब होने की सूचना मिली थी। बस को ठीक करा लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related