काठगोदाम थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो टूरिस्ट युवकों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर से रॉन्ग साइड बाहर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी उसकी चप
.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दोनों युवक बस व डिवाइडर के बीच बुरी तरह फंस गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बस के नीचे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस-डिवाइडर के बीच फंसे रहे युवक
टक्कर के बाद स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक बस और डिवाइडर के बीच फंस गए थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल भेजा गया।
हल्द्वानी से किराए पर ली थी स्कूटी
पुलिस के मुताबिक दोनों युवक टूरिस्ट हैं। वे हल्द्वानी से स्कूटी किराए पर लेकर नैनीताल घूमने जा रहे थे। इसी दौरान काठगोदाम रोडवेज डिपो से बस के रॉन्ग साइड निकलने पर हादसा हो गया।
बस और चालक हिरासत में, जांच शुरू
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि बस चालक की लापरवाही कितनी थी और हादसे के पीछे किन परिस्थितियों ने भूमिका निभाई।

