रोहित शर्मा ने कोच गौतम गंभीर को लगाया गले… खिताबी जीत के बाद अहमदाबाद में दिखा खास पल, VIDEO

Date:

भारतीय टीम ने 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित किया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. ओवरऑल उसका ये तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल रहा. साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण अपने नाम किया था. वहीं 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम विजेता बनी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाज जश्न के कई भावुक और यादगार पल देखने को मिले़. इन्हीं में से एक खास पल मैदान पर देखने को मिला, जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर एक-दूसरे से गले मिले. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Rohit Sharma meeting coach Gautam Gambhir, hugging him and congratulating him on the victory.🥹🫂🇮🇳

The bond between Gambhir and Rohit🤝🏻 pic.twitter.com/MpsnlF1Eah

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026

वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की ओर बढ़ते हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. उसी दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह भी वहां मौजूद थे और बाद में वह भी इस भावुक पल का हिस्सा बनते दिखाई दिए.

यह पल भारतीय क्रिकेट की उस संस्कृति को भी दर्शाता है, जहां मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाते हैं. इस खास मौके पर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

धोनी ने गंभीर के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट
गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अतीत में मतभेदों की खबरें सामने आती रही हैं. गंभीर और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने पहले धोनी की कप्तानी को लेकर आलोचना भी की थी और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के खत्म होने को लेकर सवाल उठाए थे. लेकिन वर्ल्ड कप जीत के बाद धोनी ने बड़े दिल का परिचय देते हुए कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़ें: MS धोनी ने कोच गंभीर को लेकर खास पोस्ट, टीम इंडिया के चैम्पियन बनने पर माही की बधाई VIRAL

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘अहमदाबाद में इतिहास बना है. टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर के भारतीय क्रिकेट फैन्स को बधाई. कोच साहब मुस्कान आप पर खूब जंच रही है. मुस्कान के साथ जोश का मेल एक शानदार संयोजन है. बहुत बढ़िया.’ धोनी ने साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ करते हुए उन्हें ‘चैम्पियन गेंदबाज’ बताया.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Watch: Arjun Tendulkar’s pinpoint yorkers light up LSG nets | Cricket News – The Times of India

Arjun Tendulkar at LSG nets. (Video grabs)NEW DELHI: Young...

About 80% of breast cancer biopsies turn out benign – new imaging tool promises clearer diagnoses and fewer biopsies – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130078797,imgsize-47360,width-400,height-225,resizemode-4/130078797.jpg" alt="About 80% of breast cancer biopsies turn...

To Lam Unanimously Elected as Vietnam’s President Amid Concerns of Increased Authoritarianism | World News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130078886,imgsize-115912,width-400,height-225,resizemode-4/vietnams-to-lam-elected-as-president-pm-modi-congratulates.jpg" alt="Vietnam's To Lam elected as President; PM...