लापता युवती मिली तो थाने में मचा बवाल, मां को ही जड़ दिया थप्पड़! पढ़ें पूरी खबर | | Dynamite News Hindi

Date:

लापता युवती मिली तो थाने में मचा बवाल, मां को ही जड़ दिया थप्पड़! पढ़ें पूरी खबर

मुखानी थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती के अचानक लापता होने और उसके बाद पुलिस चौकी में होने वाले विवाद ने इलाके में सनसनी फैला दी। अमरावती कॉलोनी निवासी युवती 26 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस के दर्जी की दुकान चलाने वाले रहमत नामक युवक के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

Updated : 29 March 2026, 6:06 PM IST

लापता युवती मिली तो थाने में मचा बवाल, मां को ही जड़ दिया थप्पड़! पढ़ें पूरी खबर

लापता युवती का थाने में ड्रामा

Haldwani: मुखानी थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती के अचानक लापता होने और उसके बाद पुलिस चौकी में होने वाले विवाद ने इलाके में सनसनी फैला दी। अमरावती कॉलोनी निवासी युवती 26 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस के दर्जी की दुकान चलाने वाले रहमत नामक युवक के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि युवती अक्सर युवक के यहां सिलाई सीखने आती थी और उसी दिन दोनों लापता हो गए थे।

क्या है पूरी खबर?

करीब एक महीने बाद पुलिस को सूचना मिली कि युवती हल्द्वानी में है। एक बैंक से पैसे निकालने के सीसीटीवी और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने लाया। कुछ दिन पूर्व युवती के परिजन, कुछ स्थानीय लोग और संगठन भी चौकी पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब परिजनों ने युवती को घर जाने के लिए कहा, तो वह गुस्से में अपनी मां को थप्पड़ मार बैठी और पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। युवती लगातार उस युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

Fatehpur: मंदिर में मर्यादा तार-तार, छोटी काली जी मंदिर में ‘सांस्कृतिक’ कार्यक्रम की आड़ में फूहड़ता! जानें मामला

आरोपी युवक पहले से शादीशुदा

पुलिस ने युवती का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। युवती के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और उसने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर प्रभावित किया है। पिता ने कहा कि उनकी बेटी अब उनके साथ नहीं जाना चाहती और वे उसे वापस लाने की मांग कर रहे हैं।

तेल संकट में घिरा पाकिस्तान! दुकानें-हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक… सरकार ने लगाया ‘स्मार्ट लॉकडाउन’

आरोपी युवक को सौंपने की मांग

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चौकी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कुछ लोगों ने आरोपी युवक को सौंपने की मांग भी की, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए उसे थाने के भीतर ही रखा। बाद में उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Get rid of flies instantly with this simple kitchen hack | – The Times of India

Flies in the house not only create a nuisance...

‘Baat nahi hui’: Why Ravindra Jadeja hasn’t spoken to MS Dhoni yet | Cricket News – The Times of India

Ravindra Jadeja and MS DhoniNEW DELHI: India all-rounder Ravindra...

Assam assembly elections 2026: What is BJP offering in its poll manifesto | India News – The Times of India

BJP releases manifesto ahead of polls (Image/PTI) NEW DELHI:...