PM Awas Yojna: वनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में पीएम आवास योजना के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ सकती है। अब तक 4522 आवेदन जमा हो चुके हैं।

PM Awas Yojna: हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फॉर्म जमा होने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 1414 लोगों ने शिविरों में पहुंचकर फॉर्म जमा किए। अब तक कुल 4522 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ सकती है।
31 मार्च की समय सीमा नजदीक आते ही शिविरों में भीड़ बढ़ने लगी है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह शिविरों में फार्म जमा कराए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर अभियान सहित अब तक सात हजार से अधिक फार्म वितरित किए जा चुके हैं।
रविवार को अवकाश के बावजूद रिकॉर्ड भीड़ पहुंचना इस बात का संकेत है कि प्रभावित परिवार योजना को लेकर गंभीर हैं। प्रशासन भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
क्या अंतिम तिथि आगे बढ़ेगी?
सचिव त्रिपाठी ने साफ किया कि 31 मार्च शाम पांच बजे तक हर पात्र व्यक्ति का आवेदन लिया जाएगा और किसी को भी वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद ही तय किया जाएगा कि फॉर्म जमा करने का मौका आगे बढ़ाया जाए अथवा नहीं। शिविरों का एडीएम विवेक राय, एसडीएम प्रमोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी के वनभूलपुरा भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने राहत और पुनर्वास की प्रक्रिया तेज कर दी है। 21 मार्च से इलाके में लगातार विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रभावित लोगों को सात हजार से अधिक फार्म बांटे जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kala
गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
और पढ़ें

