वरिष्ठ नागरिकों ने गैस वितरण में धांधली पर जताई नाराजगी

Date:

वरिष्ठ नागरिकों ने गैस वितरण में धांधली पर जताई नाराजगी

share

वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण

वरिष्ठ नागरिकों ने गैस वितरण में धांधली पर जताई नाराजगी

हल्द्वानी, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समिति कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के माहौल के बीच सदस्यों ने शहर में गैस वितरण में हो रही धांधली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि गैस वितरण में पारदर्शिता की भारी कमी है, जिससे बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, वरिष्ठ सदस्य शंकर दत्त तिवारी और विशिष्ट अतिथि नवीन वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. न्यायमूर्ति मुरारी लाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कन्हैयालाल गुप्ता ने अपनी कविताओं से सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मोहन चंद बुड़लाकोटी, राजेंद्र सिंह एरी, इंद्र सिंह निगल्टिया, दया किशन बल्यूटिया, मीरा श्रौतिया, साधना दत्त और नीमा पांडे ने कविता पाठ व संगीत से समां बांध दिया। विशिष्ट अतिथि नवीन वर्मा ने आगामी वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026 की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवन भास्कर पांडे व संचालन महामंत्री डीके पांडे ने किया।इन लोगों ने ली सदस्यताइस उपलक्ष्य में डॉ. त्रिभुवन शर्मा सहित रमेश चंद पांडे, नवीन चंद्र जोशी, दुर्गा दत्त शर्मा, महेश गोस्वामी, डॉ. बसंत लाल वर्मा, भुवन चंद्र पांडे, डॉ. जगदीश चंद्र सती, विजय तिवारी, डॉ. आशुतोष पंत और त्रिभुवन पंत ने समिति की सदस्यता ग्रहण की, जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।ये रहे मौजूदकार्यक्रम में डॉ. शिवदत्त तिवारी, रमेश चंद्र पांडे, एनबी गुणवंत, देवेंद्र सिंह खाती, प्रोफेसर एससी सती, एलडी पांडे, सीएम पांडे और विपिन पांडे ने अपने विचार रखे। इस दौरान संस्थापक सदस्य दीप चंद्र अग्रवाल, पीएस जंतवाल, भगवती बिष्ट, नीरू धवन, मोहिनी पांडे, मोहन सिंह जंतवाल, एलएम लोहनी, बीडी जोशी, दिनेश चंद्र पंतोला, एसके अग्रवाल, श्रीकांत खंडेलवाल, आनंद सिंह भाकुनी, विष्णु सिंह रावत, एडी डोर्बी और जगदीश वल्लभ शर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Radhakrishnan visits Gandhi Ashram | Patna News – The Times of India

During his recent visit to the legendary Bhitiharwa Gandhi...

Goa University Strengthens Ties with GIPARD and Tibetan Monastery through New MoUs | Goa News – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-47529300,imgsize-110164,width-400,height-225,resizemode-72/47529300.jpg" alt="GU signs MoU with GIPARD, Mundgod Tibetan...