विधायकों ने नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतें सचिव को बताईं

Date:

विधायकों ने नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतें सचिव को बताईं

share

हल्द्वानी के चार विधायकों ने शहरी विकास सचिव आर राजेश से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 2026 से पहले बेचे गए भूखण्डों के मानचित्र प्राधिकरण के जटिल नियमों के कारण पास नहीं हो पा रहे हैं। विधायकों ने नियमों में संशोधन की मांग की और हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी व लालकुआं को फुटहिल क्षेत्र घोषित करने की भी वकालत की।

विधायकों ने नक्शा पास कराने में आ रही दिक्कतें सचिव को बताईं

हल्द्वानी। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल में वर्ष 2026 से पहले में बेचे गए भूखण्डों के मानचित्र स्वीकृत करने में स्थानीय जनता को हो रही दिक्कतों के समाधान के लिए शुक्रवार को जिले के चार विधायकों ने सचिव शहरी विकास आर राजेश से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण के नियमों में बदलाव किए जाने की वकालत की। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने शुक्रवार को शहरी विकास सचिव से मुलाकात की। उन्हें बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी व कालाढूंगी क्षेत्र में वर्ष 2026 से पहले किसानों द्वारा बेचे गए भूखण्डों के मानचित्र प्राधिकरण के जटिल नियमों के कारण पास नहीं हो पा रहे हैं।

जिसके चलते लोगों का अपने आवास का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जन समस्या को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण के वर्तमान में नियमों में संशोधन किये जाने की मांग की।हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी व लालकुंआ फुटहिल क्षेत्र घोषित हों :विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि सचिव से मुलाकात के दौरान हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी व लालकुआं क्षेत्र को फुटहिल क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इस दौरान सचिव ने जिले के विधायकों को आश्वस्त करते हुए कहा जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल से मिलने वाले सुझावों को कैबिनेट में प्रस्तुत कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related