वैलेंटाइन डे के दिन धनुष से शादी करेंगी मृणाल ठाकुर? एक्ट्रेस बोलीं- मेरी हल्दी…

Date:

आजकल बॉलीवुड के गलियारों में मृणाल ठाकुर की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां हर तरफ प्यार का माहौल है, वहीं खबरें उड़ने लगीं कि मृणाल साउथ के एक्टर धनुष के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. लेकिन इन अफवाहों के बीच मृणाल अपनी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. 

हाल ही में इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर न केवल खुलकर बात की, बल्कि मजाकिया अंदाज में उन लोगों की चुटकी भी ली जो उनकी शादी की तारीखें तय कर रहे थे. उन्होंने इसे अप्रैल फूल के मजाक जैसा करार दिया है.

शादी पर क्या बोलीं मृणाल?
मृणाल की आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का विषय अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमता है. इसी सिलसिले में जब उनसे पूछा गया कि क्या असल जिंदगी में उनके घरवाले शादी का दबाव बना रहे हैं, तो मृणाल ने हंसते हुए एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया, ‘कल ही मैंने अपने पिता से कह दिया कि मेरे लिए कोई अच्छा लड़का ढूंढ लो. जब उन्होंने कहा कि उनकी नजर में फिलहाल कोई नहीं है, तो मैंने मजाक में कहा—देख लिया? अब आप ही बताओ मैं क्या करूं.’ मृणाल का यह बेबाक अंदाज़ दिखाता है कि वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी रिलैक्स हैं.

सम्बंधित ख़बरें

रिश्तों और शादी पर अपनी राय रखते हुए मृणाल ने काफी गहरी बात कही. उन्होंने बताया कि उनके लिए पर्सनल लाइफ और करियर दोनों बराबर मायने रखते हैं. मृणाल के मुताबिक, ‘हमें सिर्फ इसलिए शादी नहीं कर लेनी चाहिए क्योंकि दुनिया ऐसा चाहती है या उम्र हो गई है. शादी तब करनी चाहिए जब आपको सही इंसान मिल जाए. एक ऐसा साथी जिस पर आप पूरा भरोसा कर सकें और जिसके साथ घंटों खामोश बैठकर भी आपको असहज महसूस न हो.’ बातों-बातों में उन्होंने फिर मजाक किया और कहा, ‘वैसे मेरी हल्दी आज है और संगीत कल, आप सब खाना खाकर ही जाना.’

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी लिए मजे
इंटरव्यू के दौरान मृणाल के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी भी मौजूद थे और उन्होंने भी इस मस्ती में पूरा साथ दिया. सिद्धांत ने मजाक करते हुए कहा कि 14 फरवरी को लड़कों को मृणाल के घर के बाहर दूल्हे की तरह तैयार होकर लाइन लगा लेनी चाहिए. उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ, तो यह उन लोगों के लिए सबसे बड़ा ‘अप्रैल फूल’ होगा जो शादी की इन अफवाहों को सच मानकर बैठे हैं.

अक्सर सितारे अपनी पर्सनल जिंदगी को छुपाकर रखते हैं, लेकिन मृणाल ठाकुर की सोच इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने साफ कहा कि वह बहुत ही ‘एक्सप्रेसिव’ इंसान हैं और उन्हें प्यार में होना बहुत पसंद है. मृणाल ने वादा किया, ‘जिस दिन भी मुझे मेरा प्यार मिलेगा, मैं पूरी दुनिया को शान से बताऊंगी. मुझे प्यार को छुपाना नहीं बल्कि गर्व से दिखाना पसंद है. सच कहूं तो मैं भी उस दिन का इंतजार कर रही हूं.’

बता दें कि मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म दो दीवाने सहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Zero LPG stock won’t be tolerated: Buxar DM | Patna News – The Times of India

District officials in Buxar reviewed crisis management, focusing on...

Knowledge must serve humanity, says President at NU convocation | Patna News – The Times of India

During her address at the Nalanda University convocation, President...