वैष्णो देवी गुफा के अंदर का वीडियो Viral होते ही पुलिस एक्टिव, महिला इंफ्लुएंसर पर एक्शन

Date:

माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के अंदर की वीडियो रिकॉर्डिंग करना या फोटो लेना प्रतिबंधित है. इसको लेकर वहां साफ निर्देश भी दिए गए हैं. इसके बावजूद  एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वहां जाकर चुपके से गुफा के अंदर का वीडियो शूट किया और उसे वायरल कर दिया. अब उस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. 

वैष्णो देवी के गुफा के अंदर का वीडियो बनाने वाली दिल्ली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाम शिखा रस्तोगी है. गुफा के अंदर का वीडियो या फोटो लेना सख्त मना है. इसके बावजूद इंफ्लुएंसर ने ऐसा काम किया. उसने नियमों और सिक्योरिटी का बड़ा उल्लंघन करते माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के अंदर से वीडियो शूट किया था.  बाद में उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया.

वीडियो जल्द ही वायरल हो गया. यहां यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि पवित्र गुफा के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पूरी तरह से मना है. कई लोगों ने श्राइन में सिक्योरिटी उल्लंघन पर सवाल उठाए, तो अधिकारियों ने इस घटना पर ध्यान दिया और इस मामले में FIR दर्ज की.

सम्बंधित ख़बरें

इंफ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो
इस बीच सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दिया है. इसके बाद उनका अकाउंट भी पब्लिक से प्राइवेट हो चुका है. यह साफ़ नहीं है कि उसने वीडियो कैसे शूट किया, क्या यह एक हिडन कैमरा था या कोई और डिवाइस, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि वह पवित्र गुफा के अंदर कैमरा कैसे ले गई.

श्राइन बोर्ड की ओर से बयान आया है कि महिला के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. बुधवार को ही पुलिस में फॉर्मल शिकायत दर्ज करा दी गई थी. कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई चल रही है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा दोनों सुरक्षित रह सकें.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related