सदस्यों के नतीजे आए, अध्यक्ष-सचिव समेत अन्य का फैसला आज

Date:

सदस्यों के नतीजे आए, अध्यक्ष-सचिव समेत अन्य का फैसला आज

share

हल्द्वानी में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 1324 में से 1082 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 81% रहा। अध्यक्ष पद के लिए किशोर पंत और गोविंद बिष्ट में कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। पुस्तकालय अध्यक्ष का परिणाम रात 12 बजे घोषित हुआ, जबकि अन्य पदों के नतीजे रविवार को आने की उम्मीद है।

सदस्यों के नतीजे आए, अध्यक्ष-सचिव समेत अन्य का फैसला आज

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित जजी परिसर में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ। लेकिन रात एक बजे तक सदस्य और पुस्तकालय अध्यक्ष के अलावा अन्य पदों के नतीजे नहीं आ सके। माहौल के मुताबिक अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। अध्यक्ष में किशोर पंत और गोविंद बिष्ट आमने सामने हैं। देर रात तीन पदों पर निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। कुल 1324 मतदाताओं में से 1082 ने मतदान किया था। वोटिंग प्रतिशत 81% रहा। शनिवार सुबह आठ बजे से जजी भवन के भीतर कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ।

दोपहर तीन बजे तक 1324 में 1082 ने मतदान किया। शाम साढ़े चार बजे से काउंटिंग शुरू हुई। देर रात 12 बजे पुस्तकालय अध्यक्ष का परिणाम आया। इस पद पर लोकेश राज चौधरी निर्वाचित हुए। इसके अलावा महिला सदस्य में सुनीता भट्ट, सामान्य सदस्य में राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती और कैलाश भट्ट को विजेता रहे। रात सवा 12 बजे बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष और सचिव पद समेत अन्य की गिनती शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे ने बताया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया होने में रात के ढाई बज सकते हैं। रविवार को अन्य पदों के विजेताओं की घोषणा होगी।इन पदों पर ये हैं मैदान मेंअध्यक्ष में किशोर पंत, गोविंद सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष में ललित मेर, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष महिला बसंती बिष्ट, निशा आर्या, सचिव सौरभ बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, विनीत परिहार, संयुक्त सचिव सुधांशु तिवारी, विपिन कुमार, दिनेश जोशी, संयुक्त सचिव में प्रेस भानू कबडवाल, मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष में चंदन सिंह बोहरा, गौरव कपूरहरेन्द्र पडियार, लेखाधिकारी गौरव बिष्ट, आरपी पांडे आमने सामने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related