सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हल्द्वानी बनभूलपुरा में पीएम आवास योजना के कैंप की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू

Date:

राज्य » अन्य राज्यPosted at: Mar 17 2026 2:44PM

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हल्द्वानी बनभूलपुरा में पीएम आवास योजना के कैंप की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू

हल्द्वानी 17 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण के मामले में उच्च्तम न्यायालय के निर्देश के बाद 30 हेक्टेयर भूमि में 4300 से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप लगाए जाने के निर्देश पर जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार को तैयारियां शुरू कर दी।
इसी क्रम में हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने आज आवास योजना के लिए क्षेत्र में फार्म बांटने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण शुरू किया, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि तीन दिन तक क्षेत्र में आवास योजना के फॉर्म बांटे जाएंगे और 21 मार्च से रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में छह जगहों पर कैंप लगाकर प्रभावित परिवारों के प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवा जाएंगे, जिसकी रिपोर्ट शीर्ष अदालत को प्रेषित की जाएगी।

More News

केरल सीईओ ने चुनाव प्रशिक्षण संबंधित फर्जी ऑडियो के खिलाफ की शिकायत दर्ज

केरल सीईओ ने चुनाव प्रशिक्षण संबंधित फर्जी ऑडियो के खिलाफ की शिकायत दर्ज

18 Mar 2026 | 10:29 AM

तिरुवनंतपुरम, 18 मार्च (वार्ता) केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रतन यू केलकर ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अधिकारियों के प्रशिक्षण संबंधित एक फर्जी ऑडियो संदेश के प्रसार के संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज की है। ऑडियो संदेश में झूठा दावा किया गया है कि इस बार चुनाव अधिकारियों के लिए कोई प्रत्यक्ष, व्यक्तिगत प्रशिक्षण नहीं होगा और कहा गया है कि यह कदम सरकार के खर्च में कटौती के उपायों का हिस्सा है। सीईओ के कार्यालय ने इन दावों को निराधार एवं भ्रामक बताकर खारिज कर दिया है।

see more..

नागालैंड सीईओ ने पुलिस कर्मियों को चुनाव संबंधी अधिकारियों के रूप में किया नामित

18 Mar 2026 | 9:07 AM

दीमापुर, 18 मार्च (वार्ता) नागालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए नागालैंड पुलिस के सभी अधिकारियों और रैंकों को, जिनमें महानिदेशक, अतिरिक्त महानिदेशक, आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और एसपी तथा उनके अधीन सभी पुलिस अधिकारियों को, जिनमें होम गार्ड और ग्राम रक्षक शामिल हैं, चुनाव संबंधी अधिकारी नामित किया है।.

see more..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related