स्ट्रैपलेस गाउन में छाईं ईशा अंबानी, Oscars में स्टनिंग लुक से लूटी लाइमलाइट

Date:

98वें एकेडमी अवॉर्ड (Oscars 2026) लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया. रेड कार्पेट पर कई हॉलीवुड सितारों ने अपने खास अंदाज से जलवा बिखेरा. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी स्वैग में पति निक जोनस संग एंट्री की. मगर ईशा अंबानी ने अपने गॉर्जियस लुक से इवेंट में पूरी लाइमलाइट लूट ली. उनका स्टनिंग लुक चर्चा में बना हुआ है. 

ईशा अंबानी ने जीता फैंस का दिल

ईशा अंबानी ने एकेडमी अवार्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पति आनंद पीरामल संग एंट्री की. उन्होंने रेड कार्पेट पर पति संग कई पोज भी दिए. 98वें एकेडमी अवार्ड्स में ईशा अंबानी एक खूबसूरत विंटेज वैलेंटिनो गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज (Lorraine Schwartz) का वेलवेट चोकर कैरी किया, जिसमें डायमंड पेंडेंट लगा है. इसके साथ ईशा ने स्टेटमेंट डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स को पेयर-अप किया.

सम्बंधित ख़बरें

ईशा अंबानी के ब्लैक एंड क्रीम स्ट्रैपलेस गाउन पर मल्टी पेस्टल कलर की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हुई है, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं. ईशा का ये स्ट्रैपलेस गाउन वैलेंटिनो के फॉल 2006 कॉउचर कलेक्शन का है. 

सटल मेकअप में ईशा का ग्लैमरस अंदाज

फ्लोरल क्लासी गाउन संग ईशा ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा. सॉफ्ट बेस, न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और लाइट ब्लशर लगाकर उन्होंने अपने मेकअप को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक दिया. आंखों को लाइनर और मस्कारे के साथ डिफाइन किया. आइब्रोज को बोल्ड रखा. 

हेयरस्टाइल की बात करें तो ईशा ने अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा. उन्होंने बालों को स्लीक लुक देकर हाफ टाई किया. ईशा का लुक सुपर एलीगेंट और ग्रेसफुल है. अपने इस स्टनिंग लुक से ईशा ने इवेंट की लाइमलाइट लूट ली. इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर ईशा ने अपने स्ट्रॉन्ग फैशन सेंस से तगड़ी छाप छोड़ी. उन्हें इस लुक में जिसने भी देखा वो बस देखता रह गया. 

प्रियंका ने भी जीता फैंस का दिल

ईशा अंबानी के अलावा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लुक भी चर्चा में बना हुआ है. प्रियंका इवेंट में कस्टम व्हाइट Dior गाउन में इलेक्ट्रिफाइंग लुक में दिखाई दीं. उन्होंने हर किसी को अपने स्वैग से इंप्रेस किया. एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रियंका बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई हैं.  

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related