हल्द्वानी में हज यात्रा 2026 के यात्रियों के लिए चिकित्सा जांच और टीकाकरण शिविर की शुरुआत की गई। पहले दिन 173 में से 101 यात्रियों की जांच और वैक्सीनेशन किया गया। शेष प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी होगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

-पहले दिन 173 में से 101 यात्रियों की जांच और वैक्सीनेशन, शेष प्रक्रिया 2 अप्रैल को -अनिल कपूर डब्बू और खतीब अहमद ने किया शुभारंभ, सुरक्षित यात्रा के लिए दिए जरूरी स्वास्थ्य परामर्शवरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ किया गया। हज यात्रियों को यात्रा से पूर्व आवश्यक स्वास्थ्य जांच, वैक्सीनेशन और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू तथा उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य भी उपस्थित रहे।पहले दिन जनपद नैनीताल और अल्मोड़ा के कुल 173 पंजीकृत हज यात्रियों में से 101 यात्रियों की सफलतापूर्वक मेडिकल जांच और टीकाकरण किया गया। शेष यात्रियों की स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी की जाएगी।कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य हज समिति की सदस्य तरन्नुम खान, शाहिदा सिराज, अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार, मंडल अध्यक्ष अनवार खान, हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, अब्दुल कादिर, गुलशन सहित स्वास्थ्य विभाग और हज समिति की टीम मौजूद रही।अधिकारियों ने बताया कि हज यात्रा से पहले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण बेहद जरूरी है, ताकि वे सुरक्षित, स्वस्थ और निश्चिंत होकर अपनी यात्रा पूरी कर सकें।फोटो: 26,27,28


