हरिद्वार-हल्द्वानी की रैलियों से भाजपा उत्साहित: चार साल के काम पर जनता की मुहर का दावा; भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा- जनता का वश्वास बढ़ा – Rishikesh(Dehradun) News

Date:

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। हाल ही में हरिद्वार और हल्द्वानी में हुई जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिसे पार्टी आगामी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण

.

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों से जनता का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षों के कार्यों का प्रभाव जनसभाओं में स्पष्ट रूप से दिखा, जहां दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

पार्टी नेताओं के अनुसार, हरिद्वार और हल्द्वानी की जनसभाओं में मिले जनसमर्थन से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से सरकार बनाने की उम्मीद है। पार्टी इसे अपने लिए एक सकारात्मक संकेत मान रही है।

कुंदन परिहार ने यह भी संकेत दिया कि चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भविष्य में और भी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, इन कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा अभी तय नहीं हुई है, लेकिन पार्टी बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान जारी रखने की तैयारी में है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन जनसभाओं के माध्यम से भाजपा आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार कर रही है। पार्टी जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related