हल्द्वानी के बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप आज़ से लगने शुरु
हल्द्वानी,20मार्च(वार्ता)उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 30 हेक्टेयर भूमि में 4300 से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप आज़ से लगने शुरु हो गये हैं।
हल्द्वानी वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए क्षेत्र में आज़ कैंप लग चुके हैं, रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में छह जगहों पर कैंप लगाकर प्रभावित परिवारों के प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रक्रिया चल रही है जिसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में अप्रैल माह में प्रेषित की जाएगी, बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है,आज भारी बारिश के वावजूद रेलवे स्टेशन पर लगे कैंप में आवेदकों की भारी भीड़ नजर आई।

