हल्द्वानी: गलत दिशा से आ रही बस ने मारी टक्कर, घसीटता हुआ ले गया दोनों स्कूटी सवार को डिवाइडर तक – haldwani bus coming from wrong direction hits scooter drags two riders to divider

Date:

हल्द्वानी: गलत दिशा से आ रही बस ने मारी टक्कर, घसीटता हुआ ले गया दोनों स्कूटी सवार को डिवाइडर तक

Updated: Tue, 03 Mar 2026 04:44 PM (IST)

हल्द्वानी के काठगोदाम में रेलवे स्टेशन के पास गलत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो पर्यटकों को टक्कर मार दी। …और पढ़ें

News Article Hero Image

काठगोदाम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास गलत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो पर्यटकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

उत्तर प्रदेश गोंडा जिले के दोनों पर्यटकों ने स्कूटी किराये पर ली थी और यहां से वह कैंची धाम को घूमने जा रहे थे।

दोनों घायलों को नैनीताल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, काठगोदाम डिपो की बस गलत दिशा से नैनीताल रोड पर जा रही थी।

इस दौरान रोडवेज बस चालक ने काठगोदाम से रानीबाग की तरफ जा रहे स्कूटी सवार गोंडा जिले के निवासी अंकित कुमार व रमेश गुप्ता दोनों युवकों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। इससे स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक बस व डिवाइडर के बीच बुरी तरह फंस गए।

हादसे के बाद मौके नैनीताल रोड से गुजर रहे राहगीरों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को डिवाइडर और बस के बीच से बाहर निकाला।

दरअसल, दोनों पर्यटकों ने टैक्सी स्कूटी किराये पर ली थी और पहली बार कैंची धाम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

वहीं, पुलिस ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में ले लिया है। स्कूटी चलाने वाले अंकित को कम चोट लगी है। जबकि टक्कर लगने से स्कूटी के पीछे बैठे रमेश गुप्ता को ज्यादा चोटें आईं हैं दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पूछताछ में बस चालक ने बताया ब्रेक हो गए थे फेल

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले रोडवेज चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक ने पूछताछ में बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए।

इसलिए वह बस को संभाल नहीं सका। इस वजह से हादसा हो गया। हालांकि पुलिस ने बस की तकनीकी जांच के लिए रोडवेज के अधिकारियों से संपर्क किया है।

मिश्रा का कहना है कि अभी घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रुड़की के गंगनहर पटरी पर दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की हुई मौत

यह भी पढ़ें- देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, तीन लोग घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

India BJK Cup team on loneliness on tour, street food, and social media abuse

"Soft PR and Samosas": AAP Leader Saurabh Bharadwaj...

Mamata Banerjee: ‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses BJP of bringing ‘paid supporters’ from outside Bengal ahead of polls | India News –...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130040868,imgsize-45316,width-400,height-225,resizemode-4/untitled-design-2026-04-05t193917.jpg" alt="‘Trying to import worst elements’: Mamata accuses...