हल्द्वानी डबल मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, नशे में दोस्त ही बने कातिल

Date:

ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड के हल्द्वानी में युवक-युवती की पत्थर से कुचल कर हुई थी हत्या, हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी निकले दोस्त, चार आरोपी गिरफ्तार

HALDWANI DOUBLE MURDER CASE

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

(

फोटो सोर्स- ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 12, 2026 at 10:55 PM IST

4 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था. जिसके बाद दोनों की निर्मम हत्या कर दी गई.

युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या: हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में दोहरे हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजकर 40 मिनट पर पुलिस को एक सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि गल्ला मंडी क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव खून से लथपथ हालत में पड़े हैं.

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. मामले के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और मोबाइल सीडीआर के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई.

    हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में डबल मर्डर केस, SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने घटनास्थल का किया निरीक्षण 🔍

    👉 डॉग स्क्वॉड/ फॉरेंसिक टीम को महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन, तथा पुलिस टीम गठित कर घटना का खुलासा करने के दिए निर्देश@uttarakhandcops pic.twitter.com/RInf8S7Vsc

    — Nainital Police Uttarakhand (@nainitalpolice_) February 12, 2026

नशे का आदी था मृतक शुभम टम्टा: जांच में सामने आया कि मृतक शुभम टम्टा मूल रूप से अल्मोड़ा का निवासी था. जो हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में रह रहा था. उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है. पुलिस के अनुसार, वो नशे का आदी था और पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र में भी काम कर चुका था.

बीएससी की पढ़ाई करती थी युवती: वहीं, मृतका युवती नैनीताल जिले की रहने वाली थी. जो हल्द्वानी में किराये पर रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. वो एक मेडिकल स्टोर में नौकरी भी करती थी. पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम और युवती अक्सर साथ रहते थे.

HALDWANI DOUBLE MURDER CASE

इस जगह पर हुई थी हत्या (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

गल्ला मंडी में रात के समय किया था नशा: घटना की रात भी दोनों अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बनाकर गल्ला मंडी पहुंचे थे. देर रात सभी ने नशा किया. इसी दौरान पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया.

पहले गाली गलौज-हाथापाई, फिर पत्थर से कुचलकर हत्या: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शुभम टम्टा, गौरव नेगी उर्फ अक्कू, सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव और दीपेश लटवाल उर्फ राज ने मिलकर शराब पी. नशे के दौरान गाली गलौज और हाथापाई हुई.

युवती को क्यों मारा? विवाद इतना बढ़ गया कि तीन आरोपियों ने मिलकर पहले शुभम को बेरहमी से पीटा और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया. इसके बाद घटना का राज खुलने के डर से युवती को भी पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया.

सभी आरोपी गिरफ्तार, खून से सने कपड़े बरामद: वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी.

दो आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी और मुखानी थाने में दर्ज है कई मुकदमे: युवक और युवती की हत्या मामले में गिरफ्तार गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली मारपीट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. जबकि, दूसरे आरोपी दीपेश लटवाल के खिलाफ मुखानी थाने में दो एनडीपीएस एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं. अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

  1. गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र उमेश सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी
  2. सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चंद्र भट्ट (उम्र 20 वर्ष), निवासी- तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास, बरेली रोड, हल्द्वानी
  3. दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र नन्हू लाल शर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी- वसुंधरा कॉलोनी, बरेली रोड धानमिल, हल्द्वानी
  4. दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी- उत्तरांचल विहार, बड़ी मुखानी पीलीकोठी, हल्द्वानी

ये भी पढ़ें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related