हल्द्वानी के मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में डबल मर्डर से हुई सनसनी वारदात के बाद युवक व युवती का डबल पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। दोनों के परिवार वाले हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे हुए थे जहां। परिवार वाले इस जघन्य हत्या के पर्
.
रोते-रोते माता-पिता के आंसू सूखे
देर शाम दोनों शवो का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान लक्ष्मी के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थे जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और रिश्तेदार भी पहुंचे थे जहां लक्ष्मी की पोस्टमार्टम हाउस में ही अर्थी सजी। इसके बाद उसको गाड़ी के माध्यम से अंतिम संस्कार के लिए ले जाएगा। इस दौरान मृतक लक्ष्मी के माता और पिता फूट-फूट कर रो रहे थे। रोते-रोते पिता हेमचंद्र पोखरिया आंसू सूख चुके थे। तो वही लक्ष्मी की मां अपने बेटी की चेहरा देखते हुए दहाड़ मार मार कर रो रही थी। रोते-रोते वह बेहोश भी हो गई। जहां अन्य महिलाओं ने पानी के छीटे मारकर उसको होश में लाया। हर किसी के आंखों में आंसू देखने को मिला। इस जगह ने हत्या को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई। लोगों का कहना है कि हल्द्वानी शहर में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है और नशे के चलते में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पुलिस के जांच में सामने आया कि मृतक युवक शुभम टम्टा नशे का आदी था। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसपर उन्होंने बताया कि हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मृतक युवक व युवती के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वह हल्द्वानी में क्या कर रहे थे। दोनों की हिस्ट्री क्या है। इसकी परिवार वालों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

