हल्द्वानी दंगा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नहीं मिली जमानत
नैनीताल, 18 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी दंगा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को बुधवार को फिलहाल जमानत नहीं मिल पायी है। हालांकि हल्द्वानी दंगा के ही मामले में तीन अन्य आरोपियों को दूसरी अदालत से जमानत मिल चुकी है।
मुख्य आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र पर न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा और न्यायमूर्ति आलोक महरा की नवगठित बेंच में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर कहा गया कि आरोपी बेकसूर है और उसे गलत फंसाया गया है। वह दो साल से जेल में है।
पश्चिम बंगाल एसआईआर में प्रतिदिन लगभग दो लाख विचाराधीन मतदाताओं एडजुडिकेशन किया जा रहा है
18 Mar 2026 | 11:32 PM
कोलकाता, 18 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में ‘विचाराधीन’ के रूप में सूचीबद्ध मतदाताओं के एडजुडिकेशन (अधिनिर्णय) की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्य के पूरा होने की संभावना बढ़ गई है। .
बंगाल चुनावः टीएमसी ने नंदीग्राम से शुभेंदु के खिलाफ पबित्रा कर को मैदान में उतारा
18 Mar 2026 | 10:46 PM
कोलकाता, 18 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी को कड़ी चुनौती देने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक समय के उनके करीबी रहे पबित्रा कर को मैदान में उतारा है। .
धामी ने खटीमा में थारू होली महामहोत्सव को किया संबोधित
18 Mar 2026 | 10:27 PM
खटीमा, 18 मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए थारू संस्कृति को उत्तराखंड की शान बताया। .
एनआईए ने असम राइफल्स के ट्रक पर हुए हमले के सिलसिले में आरोप पत्र दाखिल किया
18 Mar 2026 | 10:02 PM
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर में असम राइफल्स के ट्रक पर हुए हमले के मामले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) आतंकवादी संगठन के तीन कैडरों के खिलाफ बुधवार को आरोप पत्र दायर किया।.
तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर ने अपनी जान का खतरा होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की
18 Mar 2026 | 9:42 PM
कोलकाता, 18 मार्च (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के निवर्तमान विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को मुर्शिदाबाद जिले के दमकल से पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने के तुरंत बाद अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है। .





