हल्द्वानी पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर कर्मियों से मारपीट, बेल्ट से भी पीटा; दो गिरफ्तार – haldwani petrol pump fight staff beaten for refusing bottle fuel

Date:

हल्द्वानी पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर कर्मियों से मारपीट, बेल्ट से भी पीटा; दो गिरफ्तार

Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:05 PM (IST)

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर स्कूटी सवार युवकों ने दो कर्मियों से मारपीट की। एक युवक ने बेल्ट …और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार दो युवक बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचे। जहां पंप कर्मी ने पेट्रोल देने से इन्कार कर दिया। इससे भड़के युवक ने दो कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने तो कर्मी को बेल्ट उतारकर पीट दिया। पेट्रोल पंप पर हंगामा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़कर चौकी में बंद कर दिया।

शुक्रवार की शाम स्कूटी सवार दो युवकों ने कर्मियों से बोतल में पेट्रोल मांगा। पंप कर्मियों ने नियम का हवाला देकर बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करके पंप कर्मी से हाथापाई करने लगे। स्कूटी सवार युवकों ने फोन करके अन्य साथियों को भी बुला लिया। हाथापाई के बाद एक युवक ने बेल्ट उतारकर कर्मी को पीटना शुरू कर दिया। जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो युवकों के साथ आए अन्य दो युवक भाग निकले।

इस दौरान पेट्रोल पंप प्रबंधक ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़कर चौकी ले गई। इधर, हीरानगर चौकी पुलिस कर्मियों ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मारपीट मामले में अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने घटना पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने बैठक कर रोष व्यक्त किया और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर खुले में पेट्रोल की बिक्री पर रोक है। जोहरमल एंड संस पेट्रोल पंप के संचालक ने नियमों का पालन करते हुए शुक्रवार शाम बोतल में पेट्रोल-डीजल देने से मना किया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में अमरीक सिंह, पंकज अग्रवाल, कविराज सिंह, हरपाल रावत, आशुतोष, अम्मार अब्दुल्ला, जयदीप सिंह, सामर्थ्य अग्रवाल, वरुण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related