हल्द्वानी: फंदे पर झूली महिला, बेटे ने देखा तो चिल्लाया; पति ने भी किया था सुसाइड
Updated: Thu, 26 Mar 2026 11:02 AM (IST)
हल्द्वानी के जज फार्म में 44 वर्षीय विमला सती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके बेटे ने मां को फंदे पर झूलता देख पड़ोसियों को सूचित किया। …और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के जज फार्म में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां को फंदे पर झूला देखकर बेटे की चीखें निकल गई हैं।
गुरुवार की सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय विमला सती अपने 10वीं में पढ़ने वाले बेटे के साथ जज फार्म स्थित एक मकान के ऊपरी तल पर किराए पर रहती थी।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक पिछले कुछ महीनों से परिवार सहित बाहर थे और घर की देखरेख की जिम्मेदारी महिला को सौंप रखी थी। गुरुवार सुबह जब बेटा नींद से उठा तो मां कमरे में नहीं मिली। तलाश करते हुए वह मकान मालिक के कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। यह देख वह चीखने लगा और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बीते वर्ष जून में महिला के पति ने भी टांडा जंगल में जाकर सुसाइड किया था।

