हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले पर सुनवाई, आरोपियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Date:

ETV Bharat / state

हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले पर सुनवाई, आरोपियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

हाईकोर्ट ने हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले की सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की है.

HALDWANI BANBHULPURA VIOLENCE CASE

नैनीताल हाईकोर्ट

(

ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 13, 2026 at 7:15 PM IST

2 Min Read

Choose ETV Bharat

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा कांड के कई आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की. फिलहाल कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि नियत की है. मामले की सुनवाई वरिस्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खण्डपीठ में हुई.

आज हुई सुनवाई पर आरोपियों की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया गया कि घटना में शामिल दर्जनों आरोपियों की जमानत हो चुकी है. उसी के आधार पर उनको भी जमानत पर रिहा किया जाये. जब घटना हुई थी उस वक्त अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उनका नाम जांच के बाद आया. उन्हें सन्देह के आधार पर मामले में शामिल किया गया है. इस मामले में आज अब्दुल रहमान,वसीम,अब्दुल तस्लीम सहित अन्य ने अपनी जमानत के लिए प्रार्थनापत्र कोर्ट पेश किया है. जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि नियत की है.

मामले के अनुसार अब्दुल मलिक सहित अन्य के खिलाफ बनभूलपुरा दंगे के समय चार मुकदमे दर्ज हुए थे. जिसमें से एक मामला ये भी था कि मलिक ने कूटरचित ,झूठे सपथपत्र के आधार पर राजकीय भूमि को हड़पने का कार्य किया. यही नही उनके द्वारा नजूल भूमि पर कब्जा करके प्लॉटिंग, अवैध निर्माण करके उसे बेचा गया. जब जिला प्रसाशन इस अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंचा तो उनपर पथराव किया गया. बाद में इसने दंगे का रूप ले लिया.

इसी दंगे में सरकारी, पुलिस व अन्य लोग घायल हो गए कईयों की जान तक चली गयी. आरोपियों का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है एफआईआर में उनका नाम नहीं है. पुलिस ने उन्हें जबरन इस मामले में फंसाया है. इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाये. दंगे में शामिल कई लोगों को पूर्व में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. इसी आधार पर ये लोग भी जमानत मांग रहे हैं.

पढे़ं- बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को नहीं मिली जमानत, HC की डिवीजन बेंच ने सुनवाई से किया इन्कार

पढे़ं- हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले में 3 आरोपियों की जमानत मंजूर, अब्दुल मलिक को अभी राहत नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Green Card, US citizenship update: USCIS says prior vetting was inadequate, immigration ban under constant review – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-129927263,imgsize-50812,width-400,height-225,resizemode-4/uscis-provides-updates-on-immigration-ban.jpg" alt="Green Card, US citizenship update: USCIS says...

CAG points out deficiencies in Odisha’s prison security | Bhubaneswar News – The Times of India

Comptroller and auditor general of India Bhubaneswar: The comptroller...