हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना शनिवार शाम से रविवार की तड़के तक चलती रही। 13 घंटे की काउंटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट और सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट विजेता घोषित किए गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे की देखरेख में रविवार सुबह पांच बजे तक 1082 मतों की गणना की गई। अध्यक्ष पद पर गोविंद बिष्ट ने निवर्तमान अध्यक्ष किशोर पंत को बड़े अंतर से पराजित किया। गोविंद पूर्व में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
सचिव पद पर मोहन सिंह ने विनीत परिहार, उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर ने जितेंद्र सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष पद पर बसंती बिष्ट ने निशा आर्या, संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी ने विपिन कुमार, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर बानू कबड़वाल ने मनीष गोयल, लेखाधिकारी पद पर गौरव सिंह बिष्ट ने आरपी पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर ने हरेंद्र पडियार को हराया।
कैलाश पाठक, मयंक प्रकाश, राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, हिमानी सनवाल, सुनीता भट्ट सदस्य चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी, मनोज बिष्ट, विशाल शर्मा, सुनील कुमार, मोहित मैनाली, मोहित पांडे, शिवकुमार, मृदुल जोशी, बृजेश बिष्ट, डिंपल रावल, महेंद्र बुटौला आदि ने सहयोग किया।
किसे कितने मत मिले
- अध्यक्ष – गोविंद बिष्ट (686), किशोर पंत (371)
- सचिव – मोहन बिष्ट (558) – विनीत परिहार (344), कुंदन सिंह (108), सौरभ बिष्ट (48)
- उपाध्यक्ष – ललित मेर (570), जितेंद्र सिंह(437)
- महिला उपाध्यक्ष – बसंती बिष्ट (634), निशा आर्या (385)
- कोषाध्यक्ष – गौरव कपूर (422), हरेंद्र पडियार (394), चंदन बोरा (227)

